BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मप्र हाईकोर्ट में छह नए जज: सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम ने दी पदोन्नति को मंजूरी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, June 19, 2021

मप्र हाईकोर्ट में छह नए जज: सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम ने दी पदोन्नति को मंजूरी



जबलपुर। केंद्रीय लॉ एवं जस्टिस मंत्रालय द्वारा गजट नोटिफिकेशन जारी कर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में 6 नए जजों की नियुक्ति की गई है।

अतिरिक्त सचिव भारत सरकार के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में अनिल वर्मा, अरुण कुमार शर्मा, सत्येंद्र कुमार सिंह, सुनीता यादव, दीपक अग्रवाल व राजेंद्र कुमार (वर्मा) को राष्ट्रपति की ओर से मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में जजों के रूप में नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। मप्र के छह न्यायिक अधिकारियों की पदोन्नति के प्रस्ताव का अनुमोदन 4 मई को हुई सुप्रीम कोर्ट की कोलेजियम की बैठक में लिया गया।

कौन कहां था पदस्थ

जबलपुर निवासी दीपक कुमार अग्रवाल वर्तमान में ग्वालियर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में पदस्थ हैं।

कटनी निवासी अनिल वर्मा वर्तमान में प्रिंसिपल रजिस्ट्रार हाईकोर्ट इंदौर में पदस्थ हैं।


विदिशा निवासी अरुण कुमार शर्मा वर्तमान में छतरपुर में जिला जज के रूप में पदस्थ हैं।


वाराणसी निवासी सत्येंद्र कुमार सिंह वर्तमान में प्रमुख सचिव विधि एवं विधायी कार्य विभाग में पदस्थ हैं।

बिलासपुर निवासी सुनीता यादव वर्तमान में दतिया में जिला जज हैं।

इटावा यूपी निवासी राजेंद्र कुमार वर्मा वर्तमान में भोपाल में जिला जज हैं।

 


No comments:

Post a Comment