BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एटीएम से पैसा उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश,इंजीनियर छात्र कैश ट्रे में पेंचकश और चिमटी फंसाकर साफ कर देते थे एटीएम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 9, 2021

एटीएम से पैसा उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश,इंजीनियर छात्र कैश ट्रे में पेंचकश और चिमटी फंसाकर साफ कर देते थे एटीएम



जबलपुर। एटीएम में टेक्नोलॉजी का ऐसा प्रयोग की एक नहीं 10 राज्यों के एटीएम में छेड़छाड़ कर लाखों रुपए निकाल लेते थे और बैंक सिक्योरिटी और पुलिस-प्रशासन हक्का-बक्का रह जाता था। इतना ही नहीं शातिर चोरों को पकडऩे मुखबिरों की एक पूरी की पूरी टोली लगाई गई थी। पकड़े गए तीनों यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के हास्टल में रहकर बीटेक की पढ़ाई करते थे। एनसीआर मॉडल के एटीएम मशीन के कैश ट्रे में पेंचकश और चिमटी फंसाकर पैसे निकाल लेते थे। इसके बाद ट्रांजेक्शन को फेल दिखाकर बैंक से क्लेम भी ले लेते थे। आरोपियों में दो कानपुर और एक वाराणसी का रहने वाला है।

लाखों की कर चुके हैं चोरी
आरोपी जबलपुर, कटनी सहित दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश व पश्चिम बंगाल में एटीएम से लाखों की चोरी कर चुके हैं। एक आरोपी के तीन बैंक खातों की पिछले तीन साल की डिटेल में 45.96 लाख रुपए ट्रांजेक्शन की बात आई है। जबकि आरोपी गरीब मजदूरों और परिचितों का एटीएम कार्ड लेकर भी वारदात को अंजाम देते थे।
एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने इस हाइप्रोफाइल अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया। जानकारी अनुसार संजीवनी नगर पुलिस ने 1 जून को गुलौआ चौक स्थित एटीएम से सरसी देवसढ़ धारमपुर कानपुर निवासी विजय यादव पिता अमृतलाल यादव (25) को गिरफ्तार किया था। इससे पूछताछ के आधार पर उसके दो फरार आरोपियों को कानपुर सर्वोदय नगर निवासी गगन कटियार पिता जानेंद्र सिंह (23) और दूसरे डॉक्टर कॉलोनी पांडेपुर वाराणसी निवासी अजीत कुमार पिता मुरलीधर सिंह (40) को मिर्जापुर (यूपी) से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी 2018 से वारदात को दे रहे थे अंजाम
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन एटीएम कार्ड दो मोबाइल, पेंचकस, चिमटी और वारदात में प्रयुक्त कार यूपी 32 एफएस 4275 और 65 हजार रुपए नकदी जब्त किए गए। वहीं एक और आरोपी की कार यूपी 78 जीए 0206 भी जब्त की गई है। तीनों आरोपी 2018 से वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अकेले विजय यादव के तीन बैंक खातों में 46 लाख रुपए के लगभग का ट्रांजेक्शन मिला है। आरोपी घटना के लिए एक एटीएम कार्ड का प्रयोग दो से तीन बार करते हैं। इसके बाद एटीएम बदल लेते हैं। इसके लिए वह दोस्त, रिश्तेदार, गरीब मजदूरों को 500-100 रुपए देकर उनका एटीएम लेते थे और वारदात को अंजाम देते थे।

ऐसे हुआ खुलासा
कालीमठ मंदिर के पास आमनपुर मदनमहल निवासी महेंद्र बाथरे के मोबाइल पर गुलौआ चौक एटीएम के फाल्ट होने का लगातार मैसेज आया। वह मौके पर पहुंचा तो वहां आरोपी विजय यादव पेंचकश व चिमटी जैसा औजार डालकर रुपए निकाल रहा था। एक कार यूपी 32 एफएस 4275 रोड पर खड़ी थी। इसमें दो लोग बैठे थे, जो उसे देखते ही फरार हो गए। विजय को उसने दबोच लिया। अपने मैनेजर अजीत कुमार दुबे को बताकर ऑनलाइन फुटेज मंगवाया। फिर एटीएम में कैश लोडिंग एजेंसी व ऑडिटर को बुलाकर पता किया तो एटीएम में 77 हजार रुपए कम थे। विजय को लेकर वह संजीवनी नगर थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया।

गढ़ा व गुलौआ के दो एटीएम से निकाले पैसे
1 जून की सुबह 6 बजे तीनों कार से निकले। रास्ते के सभी एटीएम चेक करते हुए गढ़ा के एटीएम में 10 हजार रुपए निकाले। फिर गुलौआ चौक में राजकुमार के कार्ड से एटीएम से ट्रांजेक्शन के दौरान पेंचकस और चिमटी फंसाकर 30 हजार रुपए चोरी किए। इसी दौरान विजय यादव पकड़ लिया गया। संजीवनी नगर पुलिस ने विजय यादव को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। उसके पास से तीन एटीएम कार्ड मिले। इसके बाद टीम ने गगन कटियार को कानपुर से और अजीत सिंह को मिर्जापुर गिरफ्तार किया गया।

No comments:

Post a Comment