BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अजब-गजब चोरी: दो मुर्गा के साथ 4 कैरिट अंडे ले गए चोर, जाते-जाते दुकान के बाहर अंडे भी फोड़े - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 9, 2021

अजब-गजब चोरी: दो मुर्गा के साथ 4 कैरिट अंडे ले गए चोर, जाते-जाते दुकान के बाहर अंडे भी फोड़े



जबलपुर। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कुंडम में अजब-गजब चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने एक चिकिन दुकान को निशाना बनाते हुए वहां से दो मुर्गा और 4 कैरिट अंडों पर हाथ साफ कर दिया। इतना नहीं चोरों ने जाते-जाते दुकान के बाहर अंड़े भी फोड़े। क्षेत्र में इस चोरी के बाद चर्चाओं का दौर है। हालांकि चोरी की घटना की जानकारी थाने में नहीं है।

जानकारी के अनुसार कुंडम बस स्टेण्ड स्थित चिकिन दुकान में अज्ञात चोरों ने बीती रात धावा बोलते हुए दुकान से दो मुर्गा चोरी कर लिए, साथ ही करीब 4 कैरिट अंडा को तहस-नहस कर दिया। आज सुबह जब दुकान संचालक किस्सू और रंजीत चक्रवती दुकान पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। दुकान का ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा मुर्गों की गिनती की गई तो उसमें से दो मुर्गा गायब थे वहीं 4 अंड़ों की कैरिट भी गायब थी।

दुकान के अंदर ही मनाई पार्टी
बताया जा रहा है कि अज्ञात चोरों ने चिकिन दुकान के अंदर ही पार्टी मनाई है। अंडे के छिलके बड़ी संख्या में बरामद हुए साथ ही अंडे फूटे हुए भी मिले। दुकान संचालक को शक है कि चोरी की घटना को आसपास के लोगों ने अंजाम दिया है।

No comments:

Post a Comment