Breaking

revanchal times new

राज्यपाल ने कोरोना काल में सेना द्वारा किए गए कार्यों की सराहना...

 



रेवांचल टाईम्स :- राज्यपाल से जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल एस. मोहन ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में मध्य भारत एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल एस. मोहन (एस.एम., व्ही.एस.एम.) ने सौजन्य मुलाकात की। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय सेना हमारे देश के गौरव हैं। उनके कंधों पर पूरे देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। वे सजग रहते हैं तभी हम शांति से रह पाते हैं। राज्यपाल ने कोरोना काल में संक्रमण से बचाव के लिए सेना द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।




लेफ्टिनेंट जनरल एस. मोहन ने राज्यपाल को बताया कि अक्टूबर 2021 में बस्तर में एक भर्ती रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें स्थानीय युवाओं को सेना में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। सेना द्वारा युवाओं को भर्ती पूर्व प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक युवा प्रशासन के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के रहने वाले भारतीय सेना के सैनिक जो देश की सीमा पर तथा अन्य अभियानों में शहीद हुए हैं उनके लिए छत्तीसगढ़ में एक स्मारक भी बनाया जा सकता है। राज्यपाल ने उनका शाल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया। अधिकारियों ने भी राज्यपाल को प्रतीक चिन्ह प्रदान किया।




इस अवसर पर छत्तीसगढ़-ओड़िशा सब एरिया के कमाण्डर ब्रिगेडियर प्रशांत चौहान (एस.एम.) भी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new