BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अवैध शराब की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर जहरीली कच्ची शराब एवं एक्सिस वाहन जप्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 6, 2021

अवैध शराब की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर जहरीली कच्ची शराब एवं एक्सिस वाहन जप्त




रेवांचल टाइम्स| पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब की तस्करी मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध श्री गोपाल प्रसाद खाण्डेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक केंट श्रीमति भावना मरावी के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना गोराबाजार की टीम द्वारा आरोपी को अवैध 60 लीटर जहरीली कच्ची शराब के साथ रंगे हाथ पकडा है।




थाना प्रभारी गोराबजार श्री सहदेव साहू ने बताया कि आज दिनांक 6-6-21 की सुबह क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक्सिस स्कूटी क्रमांक एमपी 20 एस एस 6879 से सिद्धनगर तरफ से अवैध शराब परिवहन की जा रही है सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम को हम राय लेकर मुखबिर के बताये स्थान सिद्धनगर में घेराबंदी की गई, कुछ देर बाद जैतपुरी तरफ से एक युवक एक्सिस क्रमांक एमपी 20 एस एस 6879 से आते दिखा जिसे रोककर नाम पता पूछने पर अपना नाम साकेत उर्फ सम्राट चक्रवर्ती उम्र 21 वर्ष निवासी सिंधी केम्प कुम्हार मोहल्ला हीरा कालोनी हनुमानताल बताया जो एक्सिस में आगे की तरफ 3 लाल रंग के रबड़ के ब्लाडर रखे था, चैक करने पर तीनों ब्लाडरों मे लगभग 60 लीटर तीक्ष्ण गंध युक्त कच्ची शराब भरी पाई गयी। पूछताछ पर आरोपी द्वारा तीक्ष्ण गंध वाली कच्ची शराब मानव के लिये अनुपयोगी होना जानते हुये जानबूझकर बिक्री करने के लिये परिवहन कर अपने घर ले जाना स्वीकार किया। आरोपी से उक्त तीक्ष्ण गंध युक्त 60 लीटर कच्ची जहरीली शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त एक्सिस जप्त करते हुये धारा 34(2), 49(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उक्त शराब कहां से और कैसे प्राप्त की के संबंध में पूछताछ की जा रही है।




उल्लेखनीय भूमिका - आरोपी को रंगे हाथ शराब के साथ पकड़ने में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक राजेश शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह , प्रधान आरक्षक सुग्रीव, आरक्षक सादिक अली, अजय यादव एवं जितेन्द्र दुबे की सराहनीय भूमिका रही।


No comments:

Post a Comment