Breaking

revanchal times new

शादियों में 40 लोग हो सकेंगे शामिल, CM शिवराज ने दिए निर्देश



भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 15 जून के बाद और छूट दिए जाने के संकेत दिए हैं। सीएम ने कहा कि सुझाव के आधार पर अब शादियों (Wedding) में वर और वधू पक्ष के 20-20 लोग शामिल होने की तत्काल अनुमति दी जा रही है। शादी में शामिल होने वालों का कोरोना टेस्ट करना जरूरी होगा, इसके लिए व्यवस्था कलेक्टर करें। 11 जून के ऑर्डर के अनुसार शादियों में वर और वधू पक्ष के 10-10 लोगों के शामिल होने की अनुमति थी।


मुख्यमंत्री ने क्राइसिस मैनेजमेंट की तारीफ करते हुए कहा कि आज प्रदेश में बहुत ही सुखद स्थिति है। पूरे प्रदेश के कोरोना के सिर्फ 276 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। सब कुछ चलाना है, लेकिन सावधानी रखना जरूरी है। क्क्राइसिस मैनेजमेंट टीम ही तय करेगी कब तक क्या बंद रहेगा और किसे छूट मिलेगी। संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए पंचायत, वार्ड ब्लॉक और जिले की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी ने बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाई है।

सिर्फ तीन शहर; भोपाल, इंदौर और जबलपुर में रोजाना दो अंकों में मिल रहे है केस। जबलपुर में तो यह 13-14 पर आ गया है। 20 जिले ऐसे हैं, जहां एक भी पॉजिटिव केस नहीं है। हम लगभग नियंत्रण के आसपास पहुंच गए हैं। आज प्रदेश में पॉजिटिविटी सिर्फ 0.3% रह गई है। शायद में देश में सबसे कम है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new