जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 31 पुलिस अधिकारियों /कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा दी गयी भावभीनी विदाई
आज दिनाॅक 30-06-2021 की शाम पुलिस लाईन स्थित परेड ग्राउंड में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर जिला जबलपुर अंतर्गत थाना प्रभारी बरगी निरीक्षक श्री शिवराज सिंह, विशेष शाखा जबलपुर के निरीक्षक श्री लालचंद मेहरा, थाना कटंगी के उप निरीक्षक श्री केशव सिंह धाकड़, विशेष शाखा जबलपुर के उप निरीक्षक श्री नारायण सिंह परिहार, अति.पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कार्यवाहक उप निरीक्षक श्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी, पुलिस लाईन के कार्यवाहक उप निरीक्षक श्री नेतराम श्रीवास, पुलिस कार्यलय के उप निरीक्षक एम रूबी जाॅन एम्ब्रोज, थाना सिहोरा के सहायक उप निरीक्षक श्री पुरूषोत्तम लाल मेहरा, थाना मझगवाॅ के सहायक उप निरीक्षक श्री मुनीम सिंह, पुलिस कार्यालय के कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री रमाकांत शुक्ला, जिला अपराध शाखा के कार्यवाही सहायक उप निरीक्षक श्री राधारमण नेमा, थाना मदनमहल के कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री रामस्वरूप पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय की कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्रीमति सविता कोष्टी, पुलिस लाईन के कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार, थाना विजय नगर के कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री लक्ष्मी प्रसाद राठौर, थाना बेलबाग के कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री राजकुमार तिवारी , थाना अधारताल कें कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री सुरेन्द्र कुमार लोधी, थाना माढेाताल के कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री राजकुमार तिवारी, थाना यातायात गढा के प्रकाश सिंह पुट्टे, पुलिस लाईन के प्रधान आरक्षक श्री रामकुमार चैकसे, थाना मझोली के प्रधान आरक्षक श्री देवनारायण मिश्रा, थाना भेडाघाट के प्रधान आरक्षक श्री रामजीलाल ठाकुर, थाना कोतवाली कें प्रधान आरक्षक श्री सुदेश कुमार राजपूत, थाना अ.जा.क. के प्रधान आरक्षक श्री अशोक कुमार तिवारी, थाना अधारताल के प्रधान आरक्षक श्री दीपक कुमार एडविन, पुलिस लाईन के प्रधान आरक्षक श्री मकसूद खान, पुलिस लाईल वाहन शाखा के प्रधान आरक्षक श्री अनिरूद्ध कुमार पाण्डेय, थाना कुण्डम के प्रधान आरक्षक श्री सदन कुमार पाण्डे, पुलिस लाईन के प्रधान आरक्षक श्री भूरा लाल अर्जुनवार, प्रधान आरक्षक श्री ओमप्रकाश पाण्डे, प्रधान आरक्षक श्री अशोक कुमार तिवारी को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा श्री आशीष खरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री रोहित काशवानी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध श्री गोपाल प्रसाद खाण्डेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री शिवेश सिंह बघेल, तथा परीवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक श्री राहुल सैयाम, सुश्री हिना खान, रक्षित निरीक्षक जबलपुर श्री सौरभ तिवारी की उपस्थिति में दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने सेवा निवृत्त हो रहे परिवार के लोगों का आभार व्यक्त किया एवं कहा कि आप सभी के सहयोग के कारण ही हमारे बीच से विदा ले रहे हमारे पुलिस परिवार के साथीगणों ने 34 साल से लेकर 42 साल तक की सेवा अवधी को तनाव मुक्त रहते हुये निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे , आप सभी को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, आपने अपने स्वास्थ को बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें , यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय मुझे अपनी समस्या बता सकते है, आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा।

No comments:
Post a Comment