BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 में सड़क हादसा: 2 की मौैके पर मौत, बाइक फिसलने से हुई घटना - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, June 7, 2021

राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 में सड़क हादसा: 2 की मौैके पर मौत, बाइक फिसलने से हुई घटना



जबलपुर। गोसलपुर थाना के राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 रामपुर गांव के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई,बाइक की स्पीड इतनी तेज थी कि उसमें सवार तीनों युवक करीब 100 मीटर तक घिसट गए, इस दर्दनाक हादसे में मोटरसाइकिल में सवार दो युवकों की जहां मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची गोसलपुर पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिहोरा भिजवाया।

जानकारी के मुताबिक ग्राम पहरुआ छपरा निवासी रामलाल चौधरी (25) अपने साथी दीपक चौधरी (30) निवासी कैलवास उमरिया और राजू चौधरी (35) के साथ ग्राम जुझारी से मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 एम यू 2373 से पनागर रिश्तेदारी में जा रहे थे, तीनों दोपहर 1:30 बजे के लगभग जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 रामपुर काष्टागार के पास पहुंचे उसी समय मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई,तेज रफ्तार मोटरसाइकिल करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई, हादसे में मोटरसाइकिल चला रही रामलाल और दीपक को सिर,सीने और पीठ में गंभीर चोट आने पर मौके पर ही मौत हो गई।

घायल युवक का अस्पताल में चल रहा है इलाज
हादसे की सूचना पर पहुंची गोसलपुर थाना पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिहोरा सिविल अस्पताल रवाना किया वहीं हादसे में घायल राजू चौधरी को तत्काल इलाज के लिए सिहोरा सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

No comments:

Post a Comment