BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
15वे वित्त आयोग से संबंधित बैठक संपन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, June 29, 2021

15वे वित्त आयोग से संबंधित बैठक संपन्न



मण्डला 29 जून 2021


 
कलेक्टर हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में 15वे वित्त आयोग के अंतर्गत जिले के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी, जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे, पीएचई, आरईएस, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों की ब्लॉकवार तथा पंचायतवार समीक्षा की। उन्होंने स्टॉप डेम निर्माण, नल-जल योजना, मनरेगा, खेत-तालाब, गहरीकरण तथा अन्य योजनाओं के माध्यम से संचालित विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने स्वीकृत कार्यों के लिए जारी मद, खर्च राशि तथा लागत की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में जरूरी स्थानों पर पुल-पुलियों का निर्माण भी करें। इसी प्रकार उन्होंने पेयजल लाईन विस्तारीकरण पर चर्चा भी की। श्रीमती सिंह ने कहा कि अधूरे निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करें तथा निर्धारित समयावधि में कार्य पूरा करते हुए स्वीकृत राशि का औचित्यपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करें।

No comments:

Post a Comment