BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गुनाह: मोहब्बत छिपाने के लिए किया था एक शख्स का कत्ल, 10 साल बाद ऐसे हुआ 'सच से सामना' - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, June 28, 2021

गुनाह: मोहब्बत छिपाने के लिए किया था एक शख्स का कत्ल, 10 साल बाद ऐसे हुआ 'सच से सामना'



रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस ने दस साल पुराने हत्या के एक मामले को सुलझा लिया है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक आरोपी ने बातों ही बातों में अपने एक दोस्त को बताया कि उसने 2011 में रायपुर में एक व्यक्ति की हत्या की थी। अतिरिक्त पुलिस (Police ) अधीक्षक (ग्रामीण) तारकेश्वर पटेल ने रविवार को बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान संतोष यादव उर्फ घनश्याम (30) और उसके साथी लोकेश यादव (32) के रूप में की गई है।



दोस्त को बातों ही बातों में आरोपी ने बता दी हत्या की बात
उन्होंने बताया कि जिले के फरहादा गांव में जनवरी 2011 में रायपुर (Raipur) के कोसरंगी गांव निवासी लेखराम सेन (40) की हत्या कर दी गई थी। संतोष यादव ने फरहादा गांव में एक ‘ढाबे’ पर अपने दोस्त को बातों ही बातों में बताया कि उसने 2011 में सेन की हत्या की थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस को इसकी भनक लग गयी और उन्होंने कुछ दिनों पहले उससे पूछताछ की थी।

हत्या कर शव को धान के खेत में फेंक दिया था
अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान संतोष यादव ने पुलिस को बताया कि उसने लोकेश यादव की मदद से जनवरी 2011 में सेन की गला घोटकर हत्या (Murder) कर दी थी और शव को फरहादा गांव के धान के एक खेत में फेंक दिया था।

प्रेमी संग लड़की को देख सेन ने दी थी घरवालों को बताने की धमकी
उन्होंने बताया, “पुलिस को दिए अपने बयान में संतोष ने बताया कि 2011 में वह अपने मामा के घर गया था और उसकी एक लड़की से दोस्ती हो गयी थी। गांव में देर रात धान के खेत में अपनी प्रेमिका (girlfriend) से मुलाकात करते वक्त वहां से गुजर रहे सेन ने दोनों को देख लिया और उन्हें उनके रिश्ते के बारे में गांववालों को बताने की धमकी दी। बाद में संतोष ने लोकेश की मदद से सेन की उसकी बेल्ट से कथित तौर पर गला घोटकर हत्या कर दी।”

No comments:

Post a Comment