BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अंग्रेजी शराब दुकान को हटाने को लेकर ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 31, 2021

अंग्रेजी शराब दुकान को हटाने को लेकर ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन



रेवांचल टाइम्स :- आदिवासी बाहुल्य डिंडोरी जिले के अंतर्गत आने वाले समनापुर विकासखंड में संचालित अंग्रेजी शराब दुकान हटाने के लिए समनापुर वासियों ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन ग्राम वासियों द्वारा कहां गया कि प्रशासन द्वारा 1 जून से शराब दुकान खोलने की अनुमति दे दी गई है लेकिन ग्रामवासी का कहना है कि अंग्रेजी शराब दुकान मुख्य बाजार से हटाकर कहीं और स्थानांतरित किया जाए एवं ग्राम के लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सुबह से देर रात तक अंग्रेजी शराब दुकान का संचालन होता है जहां हमेशा शराबी और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है जिसके कारण आजू बाजू के दुकानदार एवं रोड में चलने वाले लोगों का जीना दुश्वार हो जाता है तथा लोग यहां विवाद और अभद्रता करते हैं जिससे आसपास के दुकानदार सहित राह में चलने वाले लोग भी काफी प्रभावित होते हैं और शराबी तत्वों द्वारा शराब पीकर मुख्य बाजार में उत्पाद भी मचाया जाता है जिससे ग्राम वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है अंग्रेजी शराब दुकान हटाने की मांग करने के लिए ग्राम वासियों सहित ग्राम के सरपंच व सचिव नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा एवं दुकान कहीं और स्थानांतरित कहां जिससे मुख्य मार्ग पर शांति रह सके और लोग बेझिझक अपने घर से बाहर निकल कर आ जा सके







रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ


No comments:

Post a Comment