BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP Board 12th Exam 2021: इस तारीख से शुरू हो सकती हैं 12वीं की परीक्षा....जानें पूरी डिटेल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 24, 2021

MP Board 12th Exam 2021: इस तारीख से शुरू हो सकती हैं 12वीं की परीक्षा....जानें पूरी डिटेल

 



MP Board 12th Exam 2021: एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा का आयोजन जून के पहले सप्ताह में किया जा सकता है. परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. बता दें कि कोरोना के कारण 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित की गई है. अभी तक परीक्षा के आयोजन को लेकर नई तारीख का एलान नहीं किया गया है.


भोपाल. मध्य प्रदेश में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा. जून के पहले सप्ताह में परीक्षाओं के आयोजन का निर्णय लिया जा सकता है. राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का कहना है कि परीक्षार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा दोनों को ध्यान में रखकर ही परीक्षाओं को लेकर जल्द निर्णय लिया जाएगा. पुराने पैटर्न पर ही आयोजित होंगी परीक्षाएं स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने केंद्रीय मंत्रियों से वर्चुअली बैठक में चर्चा की. मंत्री इंदर सिंह परमार का कहना है कि जून के पहले सप्ताह में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते ही जरूरी निर्णय लिया जाएगा.परीक्षाएं कराने को लेकर परीक्षार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को पहली प्राथमिकता दी जाएगी.परिस्थितियां अनुकूल होने पर पुराने पैटर्न के अनुसार ही कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी. एमपी बोर्ड ने परीक्षाओं को लेकर पूरी की तैयारियांस्कूल शिक्षा मंत्री का कहना है कि कक्षा 12वीं की परीक्षा आयोजित कराने को लेकर एमपी बोर्ड ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है. कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखकर ही कक्षा 12वीं की परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी. फिलहाल कक्षा बारहवीं की परीक्षाओं का प्रभाव राज्य की बोर्ड परीक्षा और अन्य प्रवेश परीक्षा पर भी पड़ता है. ऐसे में राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों से 25 मई तक लिखित में सुझाव मांगे गए हैं.इन्हीं सुझावों के आधार पर जल्द ही कक्षा 12वीं की परीक्षाओं को लेकर निर्णय लिया जाएगा.
नए सिरे से जारी होगा 12वीं का टाइम टेबल कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा मई के महीने में आयोजित की जानी थी.जिसे कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते एक महीने तक के लिए टाल दिया गया है.मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता के नाम अपने संबोधन में कहा था कि कक्षा बारहवीं की परीक्षाओं को लेकर जल्द फैसला किया जाएगा. सीएम के संबोधन के बाद एमपी बोर्ड ने जारी आदेश में कहा था कि फिलहाल परीक्षाएं एक महीने तक स्थगित हैं. कक्षा 12वीं की परीक्षाएं आयोजित कराने से 20 दिन पहले टाइम टेबल नए सिरे से जारी किया जाएगा.




No comments:

Post a Comment