BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP के 6 जिलों में आज से कर्फ्यू में ढील, हालात सुधरे तो बाकि जिलों में 1 जून को इसी फार्मूले पर होगा अनलॉक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 24, 2021

MP के 6 जिलों में आज से कर्फ्यू में ढील, हालात सुधरे तो बाकि जिलों में 1 जून को इसी फार्मूले पर होगा अनलॉक



कोरोना की दूसरी लहर के बीच लंबे लॉकडाउन के बाद मध्य प्रदेश में अनलॉक की शुरुआत हो गई है। राज्य के लगभग सभी जिलों में 24 से 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया गया है, लेकिन कम संक्रमण वाले 6 जिलों में कुछ ढील दी गई है। यह निर्णय राज्य शासन के निर्देश के बाद रविवार को जिलों के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप ने लिया है। यदि इन 6 जिलों में एक छूट मिलने के बाद संक्रमण नहीं बढ़ा, तो इसी आधार पर 1 जून से बाकी जिलों में भी छूट और राहत दी जाएगी।



कम संक्रमण वाले 6 जिले झाबुआ, गुना, अलीराजपुर, खंडवा, बुरहानपुर और भिंड हैं। यहां ढील के तहत सोमवार से कर्फ्यू में भी किराना, सब्जी-फल और आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलेंगी। इसके अलावा सरकारी कार्यालय में कर्मचारियों की संख्या 10 से बढ़ाकर 25% कर दी गई है।



सभी जिलों में मौजूदा हालात के तहत ढील दी गई
मंत्रालय सूत्रों ने बताया, इन 6 जिलों में कर्फ्यू बढ़ाने का आदेश कलेक्टरों ने शनिवार को जारी कर दिया था। हालांकि राज्य शासन के निर्देश के बाद संशोधित आदेश जारी किए गए। सभी जिलों में संक्रमण की मौजूदा स्थिति के हिसाब से छूट देने का फैसला बैठक में लिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक जिन इलाकों में संक्रमण ज्यादा होगा, वहां माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाकर संक्रमण की चेन को तोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री के एक जून से धीरे-धीरे कोरोना कर्फ्यू हटाने के संकेत देने के बाद गृह विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। कलेक्टरों से कहा गया है कि वे स्थानीय परिस्थितियों के हिसाब से योजना बनाकर दें कि किस तरह अनलॉक करेंगे।

कोचिंग, मॉल, सिनेमाघर अभी नहीं खुलेंगे
प्रदेश में 1 जून से कोरोना कर्फ्यू को हटाने की तैयारी सरकार ने शुरू कर दी है। अनलॉक धीरे-धीरे रणनीति के तहत होगा। पहले चरण में न तो कोचिंग क्लास खुलेंगी और न ही शॉपिंग मॉल।सिनेमाघर, रेस्टोरेंट और वह स्थान जहां भीड़ होने की आशंका ज्यादा रहती है, वह भी बंद ही रहेंगे।

विवाह समारोह की अनुमति प्रशासन देगा
शादी की अनुमति स्थानीय प्रशासन दे सकेगा, पर समारोह में संख्या सीमित ही रहेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहले ही कह चुके हैं कि मई में शादी समारोह टाल दिए जाएं। जिन 6 जिलों में कुछ राहत दी गई है, वहां भी मई में समारोह की अनुमति नहीं दी गई है।

6 जिलों में कर्फ्यू में यह छूट रहेगी







सरकारी कार्यालय में अफसर 100% और कर्मचारियों की उपस्थिति 25% रहेगी
रजिस्ट्री ऑफिस कार्यालय समयानुसार खुलेंगे
सब्जी-फल, दवा, दूध, आटा चक्की, राशन दुकान, फर्टिलाइजर, कृषि कार्य से संबंधित दुकानें अलग-अलग दिन खुलेंगी
सर्विस सेक्टर और कंस्ट्रक्शन से संबंधित दुकानें
बस स्टेंड और कॉलोनियों के अंदर दुकानें
ई-कॉमर्स, जिन्हें अनुमति दी गई हो
ग्रामीण इलाकों में दुकानें खुल सकेंगी, बाजार की दुकानें खोलने के लिए अलग-अलग दिन तय होंगे
कंस्ट्रक्शन गतिविधियां कोरोना प्रोटोकॉल के साथ शुरू होंगी



No comments:

Post a Comment