जिले में 27 कोरोना केस मिले
मण्डला 17 मई 2021
16 मई 2021 की शाम 4 बजे से 17 मई 2021 की शाम 4 बजे तक 27 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। जानकारी के अनुसार ग्राम बिंछिया निवासी 34 वर्षीय महिला, ग्राम घुघरी छिंदर ब्लाक घुघरी निवासी 18 वर्षीय बालक, देवदरा निवासी 58 वर्षीय पुरूष, बूढ़ी माई मंदिर के पास बड़ी खैरी निवासी 53 वर्षीय महिला, संजय नगर मण्डला निवासी 43 वर्षीय पुरूष, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मण्डला निवासी 47 वर्षीय महिला, बिंझिया निवासी 34 वर्षीय पुरूष, 36 वर्षीय महिला, 23 वर्षीय पुरूष, बुधवारी ब्लॉक मण्डला निवासी 47 वर्षीय पुरूष, वार्ड नं. 15 ब्लाक नैनपुर निवासी 18 वर्षीय बालिका, 19 वर्षीय युवक, 76 वर्षीय पुरूष, वार्ड नं. 12 ब्लाक नैनपुर निवासी 50 वर्षीय महिला, ग्राम जहरमउ ब्लॉक नैनपुर निवासी 35 वर्षीय महिला, बम्हनी निवासी 50 वर्षीय पुरूष, ग्राम धौरगांव ब्लॉक बम्हनी निवासी 47 वर्षीय पुरूष, ग्राम बिंझिया निवासी 40 वर्षीय पुरूष, ग्राम खड़देवरा ब्लॉक बम्हनी निवासी 46 वर्षीय पुरूष, 58 वर्षीय पुरूष, वार्ड 11 ग्राम औरई ब्लाक बिछिया निवासी 31 वर्षीय पुरूष, वार्ड 6 ग्राम नेवसा ब्लाक बिछिया निवासी 38 वर्षीय महिला, 43 वर्षीय पुरूष, वार्ड 1 ग्राम नेवसा ब्लाक बिछिया निवासी 50 वर्षीय महिला, ग्राम अंजनिया ब्लाक बिछिया निवासी 60 वर्षीय पुरूष, वार्ड 8 ग्राम भपसा ब्लाक बिछिया निवासी 19 वर्षीय युवक, ग्राम मोहगांव निवासी 37 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।
87 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए
मरीजों के द्वारा कोरोना को हराकर स्वस्थ होने एवं घर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में 16 मई की शाम 4 बजे से 17 मई की शाम 4 बजे तक जिले में 87 कोरोना मरीजों ने कोरोना को हराकर अपने घर लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ हुए मरीजों को कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की समझाईश दी गई।
15 मई को लगाए गए 487 कोविड टीके
सीएमएचओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आम जनता को एक मार्च 2021 से कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण के लिए जिले में 15 मई को 35 केन्द्र बनाए गए। सीएमएचओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पात्र हितग्राहियों को 15 मई को शाम 4 बजे तक कुल 487 टीके लगाए गए।

No comments:
Post a Comment