BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बुलेरो वाहन में घूम घूम कर बेच रहा था शराब ,175 पाव देशी शराब बुलेरो वाहन सहित जप्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, May 8, 2021

बुलेरो वाहन में घूम घूम कर बेच रहा था शराब ,175 पाव देशी शराब बुलेरो वाहन सहित जप्त



अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरोपी गिरफ्तार, बुलेरो वाहन में शराब रखकर घूम घूम कर बेच रहा था शराब , 175 पाव देशी शराब बुलेरो वाहन सहित जप्त




पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ एवं शराब की तस्करी मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण /अपराध श्री गोपाल प्रसाद खाण्डेल एवं अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री रवि चैहान के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना भेडाघाट की टीम द्वारा अवैघ शराब की तस्करी में लिप्त आरोपी को बुलेरो वाहन मे रखी 175 पाव देशी शराब के साथ पकडा गया है।




थाना प्रभारी भेडाघाट श्री शफीक खान ने बताया कि आज दिनाॅक 8-5-21 को सुबह क्राईम ब्रांच को सूचना मिली कि बुलेरो क्रमांक एम पी 21 सीए 1509 में चालक लाल रंग की टीशर्ट पहने है जो देशी शराब घूम-घूम कर बेच रहा है, एवं बैनगंगा पुल सरस्वती घाट पर है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना भेडाघाट की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी दी गयी, पुलिस को देखकर बुलेरो का चालक तेजी से पंचवटी की ओर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा, नाम पता पूछने पर चालक ने अपना नाम भानू प्रताप सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम मीरगंज भेडाघाट बताया, तलाशी लेने पर बुलेरो मे 5 कार्टूनों में 175 पाव देशी शराब कीमती लगभग 20 हजार रूपये की रखी मिली जिसे मय बुलेरो क्रमांक एम पी 21 सीए 1509 के जप्त करते हुये धारा 34(1) के तहत कार्यवाही की गयी।




उल्लेखनीय भूमिका - अवैघ शराब की तस्करी में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार करने में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अजय पाण्डे, प्रधान आरक्षक रामगोपाल, आरक्षक महेन्द्र पटेल, खुमान सिंह तथा थाना भेडाघाट के सहायक उप निरीक्षक दान सिंह झारिया एवं सैनिक अरविंद की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment