ब्लॉक-मण्डला में वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण से बचने एवं ग्रामवासियों को टीकाकरण के लिए जागरूक करने हेतु रवाना की गई "कोविड 19 जागरूकता वाहन...
रेवांचल टाईम्स :- मंडला जिले के मण्डला ब्लॉक में वैश्विक महामारी कोविड 19 (कोरोना) के संक्रमण के रोकथाम व टीकाकरण के लिए ग्रामवासियों में इसके प्रति जागरूकता हेतु , मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं जनपद पंचायत मण्डला द्वारा सकारात्मक पहल की जा रही है, जिसके अंतर्गत मण्डला विकासखंड की 81 ग्राम पंचायतों के 180 ग्रामों में कोरोना महामारी से बचने के लिए वाहन द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सभी को अनावश्यक बाहर ना निकलने ,घर पर रहने,मास्क लगाने,बार बार हाथ साफ करने, मेल - जोल में शारीरिक दूरी रखने ,अनिवार्य रूप से टीकाकरण करवाने की सलाह दी जा रही है, किसी भी प्रकार का बुखार, खांसी, गले में दर्द होने पर अथवा कोरोना के कोई भी लक्षण दिखने पर आशा कार्यकर्ता, आगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, क्षेत्रीय उपस्वास्थ्य केन्द्र में जाने व सूचित करने का संदेश प्रसारित किया जा रहा है,पलायन से अथवा बाहर से गांव में आने लोंगो को निश्चित शासकीय सलाह अनुसार ,निर्धारित दिवसों तक कोरनटाईन रहने हेतु भी परामर्श दी जा रही है,इसके अतिरिक्त अन्य किसी भी प्रकार की समस्या में परामर्श हेतु विकासखंड स्तरीय हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर जानकारी दिये व लिये जाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जारी कर दिए गए है,भरसक प्रयासों से कोरोना मुक्ती हेतु अभियान चलाया जा रहा है,वाहन अनुविभागीय दंडाधिकारी मण्डला पुष्पेंद्र अहके ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ,जिसमें जनपद पंचायत से सीईओ शैलेन्द्र शर्मा आजीविका मिशन से विकास खण्ड प्रबंधन शबीना बानो सहायक ब्लॉक प्रबन्धक योगेंद्र तिवारी,सुरेखा बैरागी,सैलजा सैनी, अभय गौर व जनपद पंचायत से अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
"गांव हमारा रहे सुरक्षित, ये हम सबकी जिम्मेदारी है,
सबसे थोड़ा दूर रहो, ये खतरनाक बीमारी है"


No comments:
Post a Comment