Breaking

revanchal times new

तेंदु पत्ता तोड़ने गई महिला का बाघ ने किया शिकार...घसीटा झाड़ियों में ले जाकर मार डाला....पढ़ें पूरी खबर



रेवांचल टाइम्स - विकास खंड केवलारी के अंतर्गत पुलिस थाना उगली के ग्राम रतनपुर की 45 वर्षीय महिला का बाघ द्वारा सुबह आठ बजे लगभग शिकार कर मृत करने का मामला प्रकाश में आया है । घटना की जानकारी रतनपुर कोपीझोला बीटगार्ड मेश्राम से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका ग्राम रतनपुर निवासी सुषमा पति संजय राहंगडाले के रूप में की गई । जीस क्षेत्र में ऊक्त घटना घटित हुई है । वह कान्हीवाड़ा के अंतर्गत रेगुलर फारेस्ट का ऐरिया कहलाता है । मृतिका अपने गांव के नजदी अन्य साथि महिलाओं के साथ तेंदु पत्ता तोड़ने गई थी । तभी झाडिय़ों से आदमखोर बाघ ने महिला के ऊपर हमला कर दिया , साथ में गई अन्य महिलाओं के सामने मृतिका का झाडियों की तरफ ले जाकर मौत के घाट उतार दिया ।




अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट




Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new