मण्डला 10 मई 2021 कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में कोविड टीकाकरण के लिए बनाया गए कोर ग्रुप के साथ वीसी के माध्यम से बैठक की। बैठक में उन्होंने जिले में संचालित कोविड टीकाकरण अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। श्रीमती सिंह ने जिले में कॉविड टीकों की उपलब्धता तथा प्रतिदिन किए जाने वाले टीकाकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कोविड टीकाकरण की ब्लॉकवार समीक्षा की। इसी प्रकार उन्होंने कोविड टीकाकरण के अंतर्गत प्रथम एवं द्वितीय टीके के लिए निर्धारित चरण के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों से जानकारी मांगी। श्रीमती सिंह ने 18 से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए जारी कोविड टीकाकरण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने टीकाकरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं टीकाकरण सेशन की स्थिति के बारे में भी जरूरी चर्चा की। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को लगाया जाने वाला कोविड का द्वितीय टीका भी समय पर लगाया जाना सुनिश्चित हो। इस संबंध में संबंधित को जानकारी प्रदान कर दी जाए। उन्होंने जिला टीकाकरण अधिकारी को निर्देशित किया कि सेकंड डोज के लिए पात्र व्यक्तियों का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित कराएं। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में सेकंड डोज को पूरा करें, लोगों को सेकंड डोज का टीका लगवाने प्रोत्साहित करें एवं स्थानीय हमले के माध्यम से कोविड टीके की भ्रांतियों को दूर कर टीकाकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने जिला टीकाकरण अधिकारी को कोविड टीकाकरण के व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय भाषा का उपयोग कर कोविड टीकाकरण को बढ़ाएं। श्रीमती सिंह ने फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए सेकंड डोज की प्रक्रिया भी पूरी करने के निर्देश दिए।
जिले के किसी भी भाग का व्यक्ति करा सकता है टीकाकरण
कलेक्टर ने बैठक में बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के लिए जारी टीकाकरण में पात्र व्यक्ति अधिक से अधिक टीकाकरण कराएं। उन्होंने बताया कि मुख्यालय में जिले के किसी भी भाग का पात्र व्यक्ति ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर, टीकाकरण केंद्र का चयन कर, निर्धारित समय में टीकाकरण करा सकता है। श्रीमती सिंह ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों में भी कोविड टीकाकरण के लिए प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नैनपुर रेलवे कॉलोनी में भी टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करें तथा आवश्यकता होने पर वहां टीकाकरण की व्यवस्था बनाए।

No comments:
Post a Comment