मण्डला 10 मई 2021 कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बताया कि विगत् दिनों सहकारिता मंत्री श्री अरविंद सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में राज्यसभा सांसद श्रीमती संपतिया उइके द्वारा जिला चिकित्सालय में सीटी स्कैन की व्यवस्था बनाये जाने संबंधी चर्चा की गई थी। कलेक्टर ने बताया कि जनप्रतिनिधियों की सक्रियता और प्रशासन के साथ समन्वय के फलस्वरूप अब जिला चिकित्सालय मंडला में सीटी स्कैन की सुविधा जल्द मिलेगी। उन्होंने बताया कि सीटी स्कैन के लिए जरूरी कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। आगामी लगभग 10 दिनों के अंदर जिला चिकित्सालय में जिलेवासियों को सीटी स्कैन की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी।

No comments:
Post a Comment