रेवांचल टाइम्स :- जैसे अनेक नाम होने पर भी ईश्वर एक ही है, वैसे ही अनेक नाम होते हुए धर्म एक ही है इंसानियत, क्योंकि सारे धर्म ईश्वर से आए हैं. जो धर्म ईश्वर का नहीं है, वह शैतान का है और वह किसी काम का नहीं हो सकता. इसलिए आप समझ लें कि संकट के समय लोगों के काम आना ही मानवता है, और इंसानियत का सच्चा धर्म है.
नैनपुर नगर में जब कोरोना की पहली लहर ने दस्तक दी थी तब भी लोगों को महामारी के साथ-साथ आर्थिक संकट से भी लड़ना पड़ा था और इस आर्थिक संकट से जूझ रहे शहर के गरीब व जरुरतमंदों के लिए नगर में कई सामाजिक संस्थाओं ने मदद को हाथ बढाए थे। ऐसे समय में जब लोगों के लिए रोजी रोटी की समस्याएं खड़ी थी तब नगर की सामाजिक संस्थाओं ने मानवता के लिए प्रेरणादायी कदम उठाए थे और आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों तक राशन एवं भोजन पहुंचाने का काम किया था जिसमें अशरफी ग्रुप मुस्लिम समाज, सिंधी समाज,राम सेवी समाज सेना, एवं नागरिक मंच के सभी युवाओं ने अपनी अपनी क्षमता के अनुसार लोगों तक राशन एवं भोजन पहुंचाने का काम किया था जिससे नगर के लोगों को महामारी के साथ-साथ आर्थिक तंगी से लड़ने की मदद मिली थी।
उसी तरह इस समय कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर नें नगर में भयावह स्थिति पैदा कर दी है। लोगों के ऊपर आर्थिक संकट का खतरा भी मंडराने लगा है। लोग महामारी के साथ साथ आर्थिक संकट से भी लड़ाई लड़ रहे हैं। तथा नगर सरकार एवं प्रशासन की लापरवाही के चलते लोगों ने अपनी जाने भी गवाई हैं।
आपदा के इस समय जन सेवा के लिए सक्रिय और सजग भूमिका निभाने वाली राम सेवी समाज सेना ने 100 बिस्तर अस्पताल में मरीजों, एवं संकट के समय अपनी सेवा दे रहे पुलिस प्रशासन को, शक्तिवर्धक काढ़ा पिलाकर लोगों की इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाने का कार्य किया, एवं मरीजों के अंदर संक्रमण के डर को दूर करने के लिए जागरूक भी किया। बता दें कि राम सेवी समाज सेना में अधिक कम उम्र के युवा अपनी सेवा दे रहे हैं।
यह संगठन नगर में कुछ ही समय पहले बनाया गया है। जो हर वर्ग और हर समाज के लोगों की मदद करने के लिए तत्पर रहता है।
इस संगठन का किसी भी राजनीतिक पार्टी से कोई लेना देना नहीं है इस संगठन ने लोगों की सेवा करने का बीड़ा उठाया है।
पिछले लॉकडाउन में भी किसी भी स्तर से हर सम्भव प्रयास इस समाजसेवी सेना के युवाओं ने किया था। इनके द्वारा नगरपालिका के स्वच्छता कर्मियों,को पुलिस प्रशासन को, स्वास्थ्य विभाग को चाय नास्ता एवं नगर में रह रहे गरीबजनो को भोजन वितरण भी किया गया था।
इस वर्ष भी यह महामारी ओर भी विशाल रूप धारण किए हुए है, इस परिस्थिति में भी इस वर्ष दिनांक 07/05/21 को नगर में राम सेना समाज सेवी की ओर से कोरोना मरीजो एवं कोरोना योद्धाओ (पुलिस विभाग) को आयुर्वेदिक काढ़ा का वितरण किया गया।
जिसमे संगठन के अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष प्रवीण (छोटे) ठाकुर, महामंत्री राहुल मेहरा, प्रवक्ता शिवम झारिया उपस्तिथ रहे ।
अतः राम सेना समाज सेवी के अध्यक्ष - मयंक श्रीवास्तव , उपाध्यक्ष - छोटे ठाकुर ने बताया की,
"हम ओर हमारे संगठन के सभी कार्यकर्ता हमेशा समाजहित में समाज सुधार के लिए सदैव तत्पर है।"
नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment