BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिलें में अवैध शराब के व्यवसाय में लिप्त 2 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, May 8, 2021

जिलें में अवैध शराब के व्यवसाय में लिप्त 2 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 


बालाघाट जिले से मंडला जिले की बिछिया आ रही अवैध शराब पर बिछिया पुलिस ने की कार्यवाही, 2 आरोपी गिरफ्तार


रेवांचल टाइम्स। जिले में शराब बंदी के बाद भी शराब माफियाओं के द्वारा बेख़ौफ़ होकर विकास खंड बिछिया के आस पास गाँवो में लगातार शराब की बिक्री जा जारी रही थी और यह शराब बिक्री बालाघाट जिले से हो रही थी। जब पुलिस को शराब बिक्री की भनक लगी तो पुलिस कार्यवाही कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया साथ ही थाना बिछिया अप क्र.158/2021 धारा 34(2) आब.एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस प्रशासन के मुताबिक आरोपी प्रदीप पिता दशरथ बेस उम्र 42 वर्ष, अशोक यादव पिता अमर लाल यादव उम्र 23 वर्ष यह दोनो आरोपी मूलतः गढ़ी जिला बालाघाट के रहने वाले है ये दोनों आरोपियों के पास से लगभग 47,680 रुपये जो शराब जप्त की गई है।

पुलिस के मुताबिक अवैध शराब को लेकर शिकायत मिल रही थी कि बालाघाट जिले के गढ़ी से शराब लाकर कुछ शराब माफियाओ के द्वारा मण्डला जिले के विकास खंड बिछिया के अंतर्गत गाँव राजोमाल, मनोहरपुर, धरमपुरी, करंजिया, ये लगभग सभी गांव बालाघाट जिले से सटे हुए है इन सभी गांवो में लगातार गढ़ी से शराब की सप्लाई की जा रही है तभी पुलिस ने मुखबिरों के बताए स्थान पर पहुँचे और रात 1: 30 बजे बालाघाट और से राजोमाल की तरफ एक मोटरसाइकिल आ रही थी जब उन्हें रोककर चैक की गई तो एक सफेद बोरी में शराब 4 पेटी थी जो अलग अलग ब्रांड के थे दोनो आरोपियों को थाने लाया गया और अपराध पंजीबद्ध कर दोनों को न्यायालय पेश किया गया। वही उच्चधिकारियों के निर्देशन में इस कार्यवाही में नगर निरीक्षक एस.राम मरावी, उपनिरिक्षक बी. के पंडोरिया, प्रधान आरक्षक पुसू लाल पंचेश्वर, आरक्षक पलास पटेल, महेंद्र सिरसाम, रजनीकांत तेकाम, सभी का सराहनीय मुख्य भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment