रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बहुल्य मंडला जिले के अंतर्गत आने वाले विकास खंड मवई में समस्याओं का अंबार लगा हुआ इन बैगा आदिवासियों की अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधि केवल समस्या सुनते है और वहा से निकलते ही सब भूल जाते है आज तक इनकी समस्याओं का निराकरण नही हो सका नेता मंत्री गण आते जाते है पर इनकी समस्या जस की तस है वही मवई विकास खंड में समस्या और भ्रष्टाचार तो पग पग में है इस विकास खंड निवासरत भोलेभाले बैगा आदिवासी ने अनेको बार जिला प्रशासन को ग्राम पंचायतों में हुए भ्रस्र्ट सरपंच सचिव और इनके द्वारा किये गए भ्रष्टाचार की शिकायतें की पर जांच क्या हुई और क्या कार्यवाही हुई आज तक किसी को पता नही?
वही इनकी समस्याओं को सुनने डॉक्टर शिवराज शाह पूर्व विधायक मवई ब्लाक में दौरा कर रहै है जिसमें ग्राम पंचायत अमवार ग्राम नूनसरई नया टोला जो कि फेन अभ्यारण कान्हा द्वारा विस्थापित बसे बैगा जनजाति परिवार है ,जिन्हें विगत 5 वर्षों से भी अधिक समय से राशन कार्ड ना होने की वजह से राशन नहीं मिल रहा था ऐसे 10 परिवारों के बीच सगन जंगल के बीचो बीच नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चौपाल लगाकर मौके में ही संबंधित सचिव,पंचायत इस्पेक्टर को बुलवाकर बैगा परिवारों का समस्या का निवारण किए
साथ ही शिवराज शाह ने सर्वप्रथम मवई आगमन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष स्वर्गीय कामता प्रसाद सोनी के घर पहुँच कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किए।शोकाकुल परिवार से मिले।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रहे रोड, पुल पुलिया को देखा वा उपस्थित संबंधित कर्मचारियों से गुणवत्ता वा समय सीमा पर निर्माण पूर्ण करने को कहा
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री इंद्रेश कुमार साकत, मंडल उपाध्यक्ष मोहन साहू वरिष्ठ भाजपा नेता अमरजीत चौहान, कमल पट्टा जनपद सदस्य , मिस्टर चक्रवती, मंगल कुंभकार, भाईसाब श्रीवास जी एवं प्रशासन से खाद विभाग के अधिकारी ,पुलिस प्रशासन से उप निरीक्षक श्री नगपुरे दलबल के साथ उपस्थित रहे।चौपाल कार्यक्रम के बाद नजदीकी पहाड़ी में मुड़िया पाठ बाबा स्थान का दर्शन किए और बाबा भोलेनाथ से विनती की कि महामारी को जल्द से जल्द शांत करें। जिससे देश और प्रदेश खुशहाल बना रहे इसके बाद नेवसा, लालपुर, मोतीनाला क्षेत्रों में दौरा किया जिसमें घुमक्कड़ अर्ध घुमक्कड़ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक लखन बंजारा उपस्थित रहे। इसके बाद मोतीनाला में स्वर्गीय दीपक मरावी मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मवई के घर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित किए ।साथ ही परिवार से मिले और कहा इस दुख की घड़ी में भारतीय जनता पार्टी परिवार आपके साथ जीवन भर है ,ऐसा विश्वास दुखित परिवार को दिलाया।
राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment