महिला बाल विकास विभाग को जानकारी लगते ही रुकवाया गया बाल विवाह दी गई समझाइश
रेवांचल टाइम्स.. डिंडोरी जिले के शाहपुरा विकासखंड अंतर्गत शाहपुरा नगर के वार्ड क्रमांक 15 बनवासी मोहल्ले में बालिका नंदनी बनवासी पिता स्वर्गीय रानू बनवासी माता सुनीता वनवासी उम्र 15 वर्ष 3 माह का बाल विवाह कराया जा रहा था अभी तत्काल महिला बाल विकास विभाग शाहपुरा के परियोजना अधिकारी सत्येंद्र भलावी द्वारा मौके पर पहुंचकर बाल विवाह रुकवाया गया एवं इन दिनों लॉक डाउन के चलते भी लोग चोरी छुपे शादी विवाह कर रहे हैं लेकिन हद तो तब हो गई जब 15 वर्ष 3 माह की बालिका की शादी करवाया जा रहा था लेकिन महिला बाल विकास अधिकारी सत्येंद्र भलावी के आगे नहीं चल पाई कोई परिजन की और तत्काल बाल विवाह रुकवाया गया वह 18 वर्ष पूर्ण होने पर ही बालिका का विवाह कराने की समझाइश परिजनों को दी गई मौके पर पर्यवेक्षक कंचन तिवारी श्यामा ठाकुर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुलेखा ठाकुर और पुलिस विभाग के जुबेर अली चंद्रशेखर चौबे एवं रुकमणी प्यासी मौजूद रहे ,
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

No comments:
Post a Comment