Breaking

revanchal times new

नायब तहसीलदार ने की रेत माफिया पर ताबड़तोड़ कार्यवाही



रेवांचल टाइम्स.. जिले के विकासखंड करंजिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पाटन गढ़ के गांव लाल खाती मे रविवार की देर रात करंजिया नायब तहसीलदार दिनेश वरकडे ने रेत के अवैध उत्खनन पर परिवहन करने वाले लोगों के खिलाफ दबिश देकर कार्यवाही को अंजाम दिया रेत से भरे दो ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर नियमानुसार कार्यवाही के लिए खनिज विभाग के सुपुर्द किया गया फिलहाल दोनों वाहनों को गाड़ा सरई थाने में खड़ा करवा दिया गया जबकि आगे की कार्यवाही के लिए विभागीय अमला कार्य में जुटा हुआ है नायब तहसीलदार की इस कड़ी कार्यवाही के चलते रेत कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई इस अवैध उत्खनन की जानकारी नायब तहसीलदार को काफी दिनों से मिल रही थी जिसके चलते नायब तहसीलदार दिनेश वरकडे कार्यवाही को अंजाम दिया



रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ ✒️✒️

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new