Breaking

revanchal times new

3 दिनों तक काली पट्टी बांधकर संविदा स्वास्थ्य कर्मी करेंगे कार्य

 



रेवांचल टाईम्स. शाहपुरा संविदा स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंप ज्ञापन मैं उल्लेख किया गया कि 5 जून 2018 को मुख्यमंत्री द्वारा जो नीति बनाकर कैबिनेट से पारित की थी वहां अब तक लागू नहीं हुई है निर्णय अनुसार सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित के समक्ष 90% वेतन देने का निर्णय लिया गया था वर्तमान में यहां नीति सभी विभागों में लागू हो चुकी है लेकिन यहां स्वास्थ्य विभाग मे लागू नहीं की गई है ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि संविदा स्वास्थ्य कर्मी कोरोना जैसे महामारी बीमारी के चलते अपनी जान की परवाह किए बिना लगातार सेवाएं दे रहे हैं उसके बाद भी उन मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है कम वेतन पर लंबे समय से स्वास्थ्य कर्मी काम कर रहे हैं जिस कारण उनमें काफी आक्रोश भी है इसी के साथ संविदा स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कहा गया कि मांगे पूरी ना होने पर संविदा स्वास्थ्य कर्मी द्वारा चरणबद्ध तरीके से प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया और बताया गया कि आगामी 3 दिनों तक काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और 24 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा चेतावनी भी दी गई. 3 दिनों तक काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे स्वास्थ्य कर्मी



रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new