सरपंच एवं जनपद सीईओ के बीच तालमेल न होने के कारण कार्य अधुरा
रेवांचल टाइम्स जनपद पंचायत लांजी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत दिघोरी में वार्ड क्रमांक 5 एवं 6 धनराज बुढ़ावने के मकान से नाला पुलिया तक लगभग 300 मीटर रोड़ को ग्रामीणों ने सीसी रोड़ बनाये जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम की उक्त सड़क कच्ची है एवं उस पर पूर्व मिट्टी पड़ी होने से बारिश के दिनों में मार्ग से चलने में भारी परेशानी होती है। जिसके चलते विगत 3-4 वर्षो से सड़क निर्माण किये जाने हेतु सरपंच एवं अधिकारियों से मिलकर बार-बार निवेदन किया गया किन्तु अब तक सड़क निर्माण की समस्या का समाधान नही हो पाया है। जिसका कारण ग्राम पंचायत सरपंच एवं सीईओ के बीच तालमेल नही होना बताया जा रहा है। इस संबंध में भोजराज कालबेले द्वारा 13 मई 2021 को 181 पर इस संबंध में शिकायत भी दर्ज करायी गई है। शिकायत में बताया कि पंचायत के खाते में पर्याप्त राशि भी है लेकिन सरपंच एवं सीईओ जनपद लांजी के बीच तालमेल न होने के कारण रोड़ का कार्य प्रारंभ नही किया जा रहा है। अगर यही स्थिति रही तो बारिश में रोड़ पर चलना दुभर हो जायेगा। पंचायत की उक्त सड़क कार्ययोजना में शामिल होने व पंचायत के खाते में राशि होने के बावजूद भी सरपंच सचिव द्वारा मार्ग के निर्माण की ओर ध्यान नही दिया जा रहा है। ग्राम के भोजराज कालबेले, महेश धारणे, बसंत मड़ामे सहित अन्य ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को लिखित शिकायत दर्ज कराते हुये बारिश के पूर्व मार्ग का पक्का निर्माण कराये जाने की मांग की है।
इनका कहना है
जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रंजितसिंह ताराम से अब मार्ग के निर्माण नही होने के संबंध में जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि उक्त रोड संबधी शिकायत कार्यलय को प्राप्त हुई है, उक्त के संदर्भ में ग्राम पंचायत प्रधान से पूर्व में भी रोड निर्माण के निर्देश दिए गए थे किंतु रेट रेत के ज्यादा होने का हवाला देकर काम नही करवाया गया, जिसके चलते इनके विरुद्ध प्रकरण माननीय न्यायालय जि़ला पंचायत भेजा जा चुका था। जिस पर न्यायालय द्वारा वित्तीय अधिकार सरपंच दीघोरी के छीन लिए गए थे, वर्तमान में उक्त रोड का निर्माण नही हुआ है, जिस हेतु कार्यवाही के लिए प्रकरण न्यायलय प्रेषित किया जा चुका है।
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे

No comments:
Post a Comment