Breaking

revanchal times new

अनुष्ठानकर्ता 60 गायत्री मंत्र प्रतिदिन लिख रहे है...


रेवांचल टाइम्स निवास:– युवा प्रकोष्ठ गायत्री परिवार ने विश्वव्यापी वर्तमान कोरोना संकट के निवारण एंव इस महामारी से असमय काल कवलित हुये लोगों की सदगति और शॉंति की प्रार्थना हेतू  25/04/21 से 40दिवसीय गायत्री मंत्रलेखन अनुष्ठान प्रारंभ किया है जिसमे अनुष्ठान कर्ता  60 गायत्री मंत्र प्रतिदिन लिख रहे है जो कि 40दिन मे  प्रति साधक के 2400 मंत्र कहलायेगें जिसका  एक लघु गायत्री अनुष्ठान कहलाता है , मध्यप्रदेश युवा प्रकोष्ठ के प्रांतीय प्रतिनिधि श्री अविनाश बेलाकर जी व  स्थानीय साधना प्रकोष्ठ से श्रीमति कविता शुक्ला बहन जी की प्रेरणा व  गुरूसत्ता के सरंक्षण मे यह साधना लगभग 108  अनुष्ठानकर्ता भाई बहिनों द्वारा अपने घर पर ही रहकर संपन की जा रही है,जो कि वर्तमान मे अपनी प्रगति पर है,बहन कविता शुक्ला ने इस साधना के संबध बताया कि वर्तमान संकट जितना बड़ा है उतनी  ही बड़ी हमारी साधना होनी चाहिये,मंत्रलेखन के प्रभावी संबध मे गायत्री के सिध्द् साधक हम सबके गुरूदेव आचार्य पं श्रीराम शर्मा जी ने लिखा है कि इसका प्रभाव जप से 10गुना अधिक रहता है लिखने से मंत्र की शक्ति आत्मा मे प्रकाशित होती है व साधक की ऑख,हाथ मन ,मस्तिक जुड़ने से यह और भी प्रभावशील हो जाती है,युवा प्रकोष्ठ गायत्री परिवार मंडला इस माध्यम से निवेदन करता है कि ज्यादा से ज्यादा साधक इस अनुष्ठान मे जुड़े और वर्तमान संकट के सामूहिक प्रार्थना अनुष्ठान के भागीदार बनने का प्रयास करें.इस साधना अभियान मे साधक कभी भी जुड़ कर 40दिवसीय अनुष्ठान प्रारंभ कर सकता है।


इनका कहना है––


गायत्री परिवार की परमार्थ व लोक कल्यार्थ यह एक प्रभावी साधना है आगामी दिनों मे इसे और भी व्यापक बनाने का प्रयास किया जायेगा

-संदीप साहू

जिला युवा प्रकोष्ठ प्रभारी मंडला


______

वर्तमान संकट के निवारण हेतू 40मिनिट की  इस साधना अनुष्ठान मे सभी धार्मिक व जाग्रत परिजन अपनी भागीदारी देने का प्रयास करें ,दिन मे  20 मिनिट की दो भागों मे बॉटकर यह अनुष्ठान आसानी से पूरा हो सकती है

-श्रीमति सत्या रोहरा

ट्रस्टी-गायत्री शक्तिपीठ मंडला


_______

प्रतिदिन श्रद्धापूर्वक गायत्री मंत्र लेखन करने से वेदमाता गायत्री साधक पर अति प्रसन्न होती हैं


अंकित यादव

 जिला मीडिया प्रभारी गायत्री शक्तिपीठ मंडला



रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new