BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना काल में लोग सामाजिक, धार्मिक कार्यों को स्वयं आगे बढ़कर टाल रहे हैं आप भी कीजिये सहयोग... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, May 9, 2021

कोरोना काल में लोग सामाजिक, धार्मिक कार्यों को स्वयं आगे बढ़कर टाल रहे हैं आप भी कीजिये सहयोग...

  


रेवांचल टाईम्स :- कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते हुए प्रभावों के मद्देनजर राज्य शासन द्वारा सम्पूर्ण मई माह में विवाह कार्यक्रम आयोजित न करने के आदेश जारी किए गए हैं।

चुन्नी लाल के पुत्र, श्रीमती सुमित्रा बाई  राहंगडाले की पुत्री, अतर सिंह मर्सकोले की पुत्री का विवाह टाल कर प्रशासन को दिया सहयोग।

   जिसके परिपालन में जिला प्रशासन द्वारा जिले वासियों से उक्त अवधि में विवाह कार्यक्रम आयोजित न करने की अपील की जा रही हैं। विगत दिवस बरघाट विकासखंड के ग्राम कोसमी के चुन्नीलाल द्वारा अपने पुत्र के विवाह कार्यक्रम को, श्रीमती सुमित्रा बाई राहंगडाले धारना कला द्वारा पुत्री के विवाह को एवं अतरसिंह मर्सकोले द्वारा अपनी पुत्री के विवाह को राजस्व, पंचायत, महिला एवं बालविकास विभाग के दल द्वारा दी गयी समझाइस के उपरांत टाल दिया है।

    जिला प्रशासन इस वैश्विक कोरोना संक्रमण की आपदा में अपेक्षित सहयोग की अपील करता हैं। सभी नागरिक कोरोना कर्फ्यू का पालन करें, अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें। इस अवधि में विवाह कार्यक्रमों को टाल दे, मृत्यु भोज या अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में कम से कम लोग सम्मिलित हो, इस दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पालन एवं मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपार्ट

No comments:

Post a Comment