BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्राम पंचायत उमरी के सरपंच सचिव के ऊपर वार्ड वासियों ने लगाए गबन करने का आरोप... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, May 9, 2021

ग्राम पंचायत उमरी के सरपंच सचिव के ऊपर वार्ड वासियों ने लगाए गबन करने का आरोप...

 




रेवांचल टाइम्स :-  लांजी जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरी के ग्रामीणों ने सरपंच सचिव के ऊपर पंचायत की राशि का अफरातफरी के मामले में आरोप लगाया गया बता दें कि ग्राम पंचायत उमरी के सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक की मिलीभगत से छत्रपाल के मकान से लेकर छोटेलाल के मकान तक  सि सी रोड निर्माण के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत शासन से 127500 लाख रुपए पंचायत द्वारा दिनांक 04(02/2020 को स्वीकृत कराया गया था जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति क्रमांक 72636 है

       वही वार्ड वासियों का कहना है कि 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक द्वारा सीसी रोड का निर्माण कार्य नहीं करवाया है और पंचायत के द्वारा बोर्ड चशपा कर दिया गया है जो जांच का विषय है इस संबंध में वार्ड वासियों के द्वारा सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक को सीसी रोड निर्माण के संबंध में बात करने पर कोविड19 का  बहाना बताकर टालमटोल किया जा रहा है वार्ड वासियों ने स्थानीय प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment