रेवांचल टाईम्स :- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के आदेशानुसार शासकीय सेवकों (शिक्षकों)को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव अभियान के अन्तर्गत घोषित कंटेनमेन्ट जोन की निगरानी एवं व्यवस्थाओं के लिए अपनी सेवाएँ सुचारु रूप से दिये जाने के लिए हेतु पाबंद किया गया है। शासकीय सेवकों (शिक्षकों) को 4–4घन्टे दिये गये समयानुसार शासन द्वारा जारी गाईडलाईन का पालन करते हुये नगरपालिका मंडला क्षेत्र एवं बम्हनी बंजर शहरी क्षेत्र के कंटेनमेन्ट जोन में 06 मई से अति आगमन वाले क्षेत्र में घूमने वाले व्यक्तियों को घर में रहने रहने एवं शासन द्वारा जारी गाईडलाईन का पालन करने हेतु निर्देशित करने को कहा गया है। शिक्षक आदेश का पालन करते हुए अपने कार्यक्षेत्र में उपस्थित होकर अपने कर्त्तव्य का पालन कर रहे हैं। शिक्षक कृष्ण कुमार हरदहा शासकीय हाईस्कूल सेमरखापा को नगर पालिका मंडला वार्ड 23, बूढ़ी माई वार्ड महाराजपुर में मस्जिद वाली गली से अंदर तक क्षेत्र, कडोरी होटल का बाजू से अंदर तक का क्षेत्र, संगम रोड से अंदर से अंदर तक का क्षेत्र, चौधरी बाड़ा क्षेत्र दिया गया है,कृष्ण कुमार हरदहा शिक्षक ने बताया कि हमारे जाने से लोग देख कर मास्क लगा लेते हैं, संगम घाट पर क्रिकेट खेलते बच्चे मीडिया वाले आये बोलते हुये भाग जाते हैं, थोड़ी देर बाद फिर जाने के बाद देखा गया कि वे ही बच्चे बिना मास्क लगाये क्रिकेट खेलते दिखे ओर फिर मीडिया वाले आये चिल्ला चिल्लाकर भाग जाते हैं। जो भी दिखा उन्को शासन के गाईडलाईन का पालन करने को कहा गया। मुख्य मार्ग से संगम रोड वाली गली के फ्रंट पर राय मेडीकल पर दुकान दार एवं ग्राहक बिना मास्क लगाये दिखे जिन्हें शासन की गाईडलाईन का पालन करने की समझाईश दी गई। अन्दर गली में भी बहुत से लोगों द्वारा गाईडलाईन का पालन करने की समझाईश दी गई।
Wednesday, May 12, 2021
कोरोना संक्रमण रोकथाम में शिक्षक भी निभा रहे अहम भूमिका...
Tags
# india
# Madhya Pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
Madhya Pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment