रेवांचल टाइम्स :- बसपा डिंडोरी जिला अध्यक्ष मोहम्मद असगर सिद्दीकी ने सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कलेक्टर रत्नाकर झा के नाम एसडीएम महेश मंडलोई को दिया ज्ञापन ज्ञापन देते वक्त कहा गया कि वर्तमान में कोरोना के भीषण खतरे के बीच अपनी जान जोखिम में डालकर शहर की स्वच्छता के लिए दिन रात काम कर रहे नगर परिषद के कर्मचारियों का इलाज फ्री किया जाए साथ ही जल कचरा और संपत्ति सहित अन्य टैक्स माफ किया जाए मोहम्मद असगर सिद्दीकी ने जिला प्रशासन से निवेदन किया कि दैनिक वेतन भोगियों की सूची तैयार कर उन्हें नियमित कर्मचारी का दर्जा मिले मौजूदा हालातों में जिले के कोविड-19 सेंटर्स में भोजन पानी का प्रबंध करने वाले गर्मियों को भी राहत दी जाए और साथ ही जिला प्रशासन कोरोना संक्रमण से जान गवाने वाले कर्मचारियों के परिजन को अनुकंपा नियुक्ति समेत पांच लाख की सहायता राशि उपलब्ध कराए जानकारी के मुताबिक बीएसपी बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद असगर सिद्दीकी कोरोना संक्रमण में लगातार जनहित के मुद्दों को लेकर प्रशासन और सरकार का ध्यानाकर्षण करा रहे हैं और इसी के साथ बसपा के जिलाध्यक्ष हमेशा ही शहर से लेकर गांव तक के लोगों की मदद हमेशा अपने स्तर पर करते हैं और बसपा जिलाध्यक्ष हमेशा लोगों की मददगार रहे हैं।
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ।


No comments:
Post a Comment