रेवांचल टाइम्स :- आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडौरी के अंतर्गत समनापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अंडई मे प्रस्तावित सिंचाई परियोजना स्थल पर रविवार को आसपास के ग्रामीणों ने मोर्चाबंदी कर दी लगभग 250 महिला पुरुष लाठी-डंडे लेकर दिन भर डटे रहे वही दूसरे दिन सोमवार को जब पुलिस पुलिस बल तैनात कर निर्माण कार्य शुरू की जाने की मुहिम क्षेत्रीय ग्रामीणों के आक्रोश के आगे सोमवार को एक बार फिर असफल हुआ वही चर्चा करने पहुंचे जिला प्रशासन के डिंडोरी एसडीएम महेश मंडलोई से ग्रामीणों की चर्चा विफल हुई वहीं ग्रामीणों के समर्थन में उतरी कांग्रेस नेत्री चंद्रकला परस्ते वही जानकारी के मुताबिक यहां प्रोजेक्ट लगभग 347 करोड रुपए का बताया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रविवार से ही कार्यस्थल में नाराज ग्रामीणों की मोर्चा बंदी की खबर सामने आई थी ग्रामीणों को आज क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात किए जाने की जानकारी मिल चुकी थी और क्षेत्र के ग्रामीण कल से ही कार्य स्थल पर अपनी तैयारी के साथ डट गए थे आज प्रशासनिक अमला और पुलिस बल कार्य स्थल पर पहुंचा जहां ग्रामीणों ने भारी आक्रोश और तनाव को देखते हुए प्रशासन को तत्काल फोर्स वापस करना पड़ा यहां मामला लगभग 1 वर्ष से चला आ रहा है वही जानकारी के अनुसार कार्य प्रारंभ करने के लिए अन्य जिलों से भी पुलिस बल को बुलाया गया था कटनी अनूपपुर उमरिया से भी पुलिस बल बुलवाया गया था जो कि कल से विकासखंड मुख्यालय समनापुर के हॉस्टल में रुका हुआ था आज पुलिस बल और प्रशासनिक अमला जैसे ही कार्य स्थल पर पहुंचा ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रारंभ कर दिया तनाव की स्थिति बनते देख प्रशासन और पुलिस को उल्टे पांव लौटना पड़ा ।
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ


No comments:
Post a Comment