Breaking

revanchal times new

स्व. अशोक चन्द्रवंशी के परिवार को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई मंत्री कावरे ने भी चंद्रवंशी के निधन पर किया शोक व्यक्त...


रेवांचल टाईम्स - मुख्य नगरपालिका अधिकारी सिवनी नवनीत पाण्डे द्वारा स्वर्गीय अशोक चंद्रवंशी के निवास पहुंचकर उनके परिजनों को नगरपालिका द्वारा एकत्रित किए गए 27 हजार रूपये की सहायता राशि के साथ ही रेडक्रॉस मद की 11 हजार रूपये की सहायता राशि सहित कुल 38 हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान की गई। श्री अशोक नगरपालिका सिवनी में वाहन चालक के रूप में पदस्थ थे। उन्होंने कोरोना आपदा के समय लगातार ऑक्सीजन सिलेंडर के जबलपुर, छिंदवाड़ा, बोरगांव से लाने ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इनकी विगत दिवस कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई। कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग द्वारा स्व अशोक का मुख्यमंत्री कोरोना योध्दा योजना अंतर्गत प्रकरण तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new