Breaking

revanchal times new

मेडिकल एसोसिएशन लांजी के द्वारा पत्रकारों को प्रदान की गई मेडिकल किट...


रेवांचल टाइम्स :- मेडिकल किट उपलब्ध कराकर कोरोना के होम आइसोलेशन वाले मरीजों का इलाज किया जा रहा है और इसी के चलते उक्त मेडिकल किट को प्राथमिकता के साथ सहमति प्रदान की गई है कि कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर इस मेडिकल किट की सहायता से प्राथमिक तौर पर उपचार में उपयोग किया जा सके, इसी बात को ध्यान में रखते हुए मेडिकल एसोसिएशन लांजी के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि पत्रकारों के द्वारा कोरोना काल में भी खबरों के संकलन, कवरेज व प्रकाशन पर पूरी लगन व मेहनत के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन किया गया जिसके लिए कोरोना से बचाव हेतु कोरोना किट प्रदान की जाए

      अपने निर्णय पर अमल करते हुए सोमवार 17 मई को मेडिकल एसोसिएशन लांजी के द्वारा क्षेत्र के समस्त पत्रकारों को सिविल अस्पताल लांजी के सामने हिंद मेडिकल स्टोर्स में कोरोना से लड़ाई में सक्षम मेडिकल किट जिसमें दवाइयां, मास्क तथा सेनीटाइजर आदि शामिल थे प्रदान की गई, 


इस अवसर पर लांजी मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्यगणों के साथी श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष मयूर सुले, रामानुज तिड़के, श्रेयस तिड़के, शफीक खान, पवन कश्यप,  खेमराज बनाफरे, बादल श्रीवास आदि प्रमुख तौर पर मौजूद रहे तो वहीहिंद मेडिकल लांजी नासिर खान ब्लॉक प्रमुख, दुर्गा मेडिकल भानेगांव, अंबिका मेडिकल भानेगांव, मेहरबान मेडिकल स्टोर्स लाजी, ज्योति मेडिकल लांजी, चित्रा मेडिकल लांजी, नेहा मेडिकल लांजी, मातोश्री मेडिकल लांजी, गीत मेडिकल लांजी, बिसेन मेडिकल लांजी समस्त लांजी क्षेत्र की मेडिकल स्टोर्स संचालक प्रमुख तौर पर मौजूद थे


- पत्रकारों ने जताया आभार

मेडिकल एसोसिएशन के द्वारा पत्रकारों की सुरक्षा तथा उपचार हेतु मार्गदर्शन व मेडिकल किट प्रदान किए जाने पर क्षेत्र के समस्त पत्रकारों के द्वारा आभार व्यक्त किया गया, पत्रकारों ने बताया की मेडिकल शॉप संचालकों ने इस भयानक महामारी के दौरान जिस प्रकार अपने कर्तव्य का पालन किया है ऐसे में कोरोना से लड़ाई में उनकी भूमिका प्रथम पंक्ति की है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new