मण्डला 11 मई 2021कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में बीपीसीएल और एनएचएआई के सौजन्य से लगाए जाने वाले ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के संबंध में बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिला चिकित्सालय में बीपीसीएल के सहयोग से लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट के कार्य की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना और उसके कार्य प्रारंभ करने संबंधी सभी कार्य जल्द पूरा करें। मीटिंग में बीपीसीएल की ओर से श्री सिन्हा ने ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने के संबंध में तकनीकि मुद्दों पर जानकारी दी। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने ईई पीडब्ल्यूडी को ऑक्सीजन प्लांट के लिए अधिकृत की गई एजेंसी से समन्वय स्थापित कर प्लांट के स्ट्रक्चर एवं अन्य मुद्दों को पूरा करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने प्लांट में बिजली व्यवस्था के संबंध में ईई एमपीईबी को निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि नैनपुर में एनएचएआई के सहयोग से लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट के लिए भी पीडब्ल्यूडी विभाग संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय करें तथा कार्ययोजना पर चर्चा कर जल्दी अंतिम रूप दें।
Tuesday, May 11, 2021
Home
india
Madhya Pradesh
mandla
Top
कलेक्टर ने जिले में लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट की प्रगति की समीक्षा की
कलेक्टर ने जिले में लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट की प्रगति की समीक्षा की
Tags
# india
# Madhya Pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
Madhya Pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment