मण्डला 11 मई 2021
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कटरा स्थित डिस्ट्रिक्ट कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने कमांड कंट्रोल सेंटर में काम करने वाले स्टाफ से उनकी कार्यप्रणाली के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि मरीजों से बात कर उनके स्वास्थ्य की लगातार जानकारी लें, उन्हें मोटिवेट करें तथा किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में तत्काल समन्वय कर सहायता प्रदान करें। श्रीमती सिंह ने कटरा स्थित कंप्यूटर कौशल विकास केंद्र में संचालित टीकाकरण केंद्र में टीकाकरण के लिए आए लोगों से चर्चा की। उन्होंने टीकाकरण के लिए जारी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया तथा प्रतिदिन किए जा रहे टीकाकरण के बारे में जरूरी जानकारी ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत एडीएम मीना मसराम, एसडीएम मंडला पुष्पेंद्र अहके तथा प्रशासन एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment