BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर ने किल कोरोना अभियान के मैदानी अमले से की बातचीत, जानी वास्तविकता - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, May 6, 2021

कलेक्टर ने किल कोरोना अभियान के मैदानी अमले से की बातचीत, जानी वास्तविकता

मण्डला 6 मई 2021

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में संचालित किल कोरोना अभियान को संपन्न करने वाले मैदानी अमले से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। कलेक्टर ने एएनएम, आशा तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा करते हुए कहा कि किल कोरोना अभियान को गंभीरता से संपन्न कराए। उन्होंने कहा कि ’किल कोरोना’ अभियान के तहत् प्रत्येक घर के प्रत्येक सदस्य की स्वास्थ्य जांच अनिवार्य रूप से हो तथा संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें तत्काल दवाई वितरण करते हुए आइसोलेट करें। श्रीमती सिंह ने सर्वे दल से सर्वे के दौरान आने वाली समस्याओं या अन्य मुद्दों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किल कोरोना अभियान सर्वे का गंभीरता से संचालन होने पर यह कोरोना नियंत्रण में कारगर साबित होगा। मैदानी अमले ने कलेक्टर को जानकारी देते हुए बताया कि अधिकांश स्थानों पर किल कोरोना सर्वे संपन्न कराया जा चुका है। संदिग्ध मरीजों को दवाई वितरण किया जा चुका है। इसी प्रकार होम आइसोलेशन रहने वाले मरीजों के स्वास्थ्य जांच एवं उनकी समस्याओं पर भी निगरानी की जा रही है। कलेक्टर ने मंडला शहरी क्षेत्र में ’किल कोरोना’ अभियान को विशेष गंभीरता से करने के निर्देश भी दिए।

No comments:

Post a Comment