BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
धन्य हैं भारत देश और धन्य है हमारे शहर के ऐसे लोग... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, May 12, 2021

धन्य हैं भारत देश और धन्य है हमारे शहर के ऐसे लोग...




रेवांचल टाईम्स :- आपदा में ढूंढ लिया मरीजों को लूटने का अवसर, टैक्सी रजिस्टर्ड गाड़ी में एम्बुलेंस लिखकर मेडिकल कॉलेज में ढूंढते थे शिकार,स्टीकर ब्लिंकर और हूटर लगाकर टैक्सी को बना दिया एम्बुलेंस,टैक्सी संचालक गिरफ्तार


 टैक्सी गाड़ियों में अवैध रूप से ब्लिंकर हूटर और स्टीकर लगाकर कोविड मरीज़ों के परिजनों से मनमाना पैसा वसूलने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर गाड़ियां बरामद कर ली गईं है।


      वही जब कोरोना लॉक डाउन के दौरान जब लोगों की आवाजाही कम हो गयी तो शहडोल के बॉबी ट्रैवेल्स के संचालक ने अवैध कमाई करने का नया रास्ता ढूंढ लिया। सामान्य टैक्सी गाड़ियों में एम्बुलेंस का स्टीकर लगाया ..हूटर लगाया और ब्लिंकर लगा कर उसे एम्बुलेंस बना दिया। इनअवैध एम्बुलेंस को सरकारी मेडिकल कॉलेज परिसर में खड़ा कर दिया गया। हायर सेंटर के लिए रिफर मरीज़ों के परिजनों से इस टैक्सी संचालक द्वारा अनाप शनाप पैसे वसूले जाते थे। शिकायत होने के बाद पुलिस ने कार्यवाही कर टैक्सी संचालक को गिरफ्तार कर लिया

No comments:

Post a Comment