रेवांचल टाइम्स :- जिले भर में बे मौसम बारिश का असर तेंदूपत्ता संग्रहण पर भी पड़ रहा है 10 मई को जिले में तेंदूपत्ता संग्रहण शुरू करना निर्धारित किया गया था लेकिन बारिश के चलते इसकी तिथि बढ़ाकर अब 13 मई तक कर दी गई है बारिश के चलते तेंदूपत्ता की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है लगभग पत्तों में माता दाग का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया है इस बार जिले में 40 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य रखा गया है कोरोना संकट के साथ बेमौसम बारिश की मार तेंदूपत्ता संग्रहण पर पड़ती नजर आ रही है डिंडोरी कलेक्टर रत्नाकर झा ने कोरोना संक्रमण के चलते आवश्यक दिशा निर्देश इस संबंध में जारी कर दिए हैं आदिवासियों और स्थानीय निवासी के रोजगार को ध्यान में रखते हुए आदेश जारी किया गया है कि तेंदूपत्ता संग्रहण प्रसंस्करण उचारण परिवहन भंडारण व विपणन में संलग्न श्रमिकों को फोटो आईडी के आधार पर जिले में आवागमन कि अनुमति रहेगी कलेक्टर ने मंगलवार को जारी आदेश ने बताया कि जिले में आने जाने वाले तेंदूपत्ता खरीदारों और उनके प्रतिनिधियों को कोविड-19 की नेगेटिव जांच रिपोर्ट साथ रखना होगी वन मंडल अधिकारी और जिला यूनिट के प्रबंध संचालक क्षेत्र विशेष में कार्य करने के लिए फोटो आईडी जारी करेंगे लघु वनोपज संबंधी कार्यों में संलग्न कर्मचारियों खरीदारों और प्रतिनिधियों को कोविड-19 गाइडलाइंस का 100% पालन करना होगा संग्रहण केंद्र और गोदामों में प्रोटोकॉल के अनुसार व्यवस्था करनी होगी श्रमिकों व ग्रामीणों को अनिवार्य रूप से चेहरे पर मास्क लगाने के साथ सरीरिक दूरी का पालन करना होगा प्रत्येक संग्रहण केंद्र व भंडारण केंद्र सहित गोदाम को सैनिटाइज करने के साथ-साथ हाथ धुलवाने की व्यवस्था करनी होगी 2 मीटर की सरीरिक दूरी का घेरा बनाया जाएगा रात्रि में कार्य करने के लिए प्रकाश की व्यवस्था भी करने के निर्देश दिए गए किसी व्यक्ति को कोरोना वायरस लक्षण दिखने पर तत्काल अस्पताल पहुंचाने की भी हिदायत दी गई इसी के साथ प्रोटोकॉल का गंभीरता से पालन करने की हिदायत दी गई
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ।

No comments:
Post a Comment