मण्डला 11 मई 2021
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने चतुआमार स्थित कोविड केयर सेंटर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटीरत स्टॉफ से कोविड केयर सेंटर में उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्टॉफ से सेंटर के लिए जरूरी मानव संसाधन एवं तकनीकि सहयोग के बारे में जाना। कलेक्टर ने सेंटर में भोजन, गर्म पानी तथा दवाइयों की उपलब्धता के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि मरीजों के लिए गर्म पानी एवं पौष्टिक आहार सुनिश्चित किया जाए तथा समय-समय पर उन्हें फल आदि भी प्रदान करें। कलेक्टर ने प्रभारी कोविड केयर सेंटर को परिसर में अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था तैयार रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, एडीएम मीना मसराम, एसडीएम पुष्पेंद्र अहके, प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment