BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर ने कोविड वार्ड में ड्यूटीरत नर्सिंग स्टॉफ से बात की - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, May 11, 2021

कलेक्टर ने कोविड वार्ड में ड्यूटीरत नर्सिंग स्टॉफ से बात की




मण्डला 11 मई 2021कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिला चिकित्सालय एवं जिले के अन्य स्थानों पर बनाए गए कोविड वार्ड में सेवारत नर्सों से बात की। उन्होंने कहा कि कोविड संकट के दौरान नर्सिंग स्टॉफ का कार्य अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने सभी नर्सिंग स्टॉफ से कहा कि स्वयं को सुरक्षित रहते हुए मानव सेवा का यह कार्य संपादित करें। मरीजों को कोरोना से जंग जिताने में मदद करें तथा उन्हें मोटिवेट करें। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय, नैनपुर सिविल अस्पताल, डीसीएससी तथा अन्य कोविड वार्डाे में ड्यूटी करने वाली नर्सेस से चर्चा करते हुए ड्यूटी के दौरान उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने कोविड वार्ड में जरूरी संसाधनों की जानकारी भी ली। कलेक्टर ने कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर, कोविड वार्ड में सपोर्टिंग स्टॉफ, भोजन, गर्म पानी तथा जरूरी दवाइयों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कोविड वार्ड में प्रतिदिन डॉक्टरों द्वारा किए जाने वाले निरीक्षण के बारे में भी पूछा। कलेक्टर ने नर्सिंग स्टॉफ से ड्यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सिविल सर्जन को कोविड मरीजों के परिजनों से बात करने वीडियो कॉल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिविल सर्जन को कोविड वार्ड में कैटल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

No comments:

Post a Comment