BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को सिखाया सबक, बीच सड़क बिठाकर कराया योग - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, May 26, 2021

पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को सिखाया सबक, बीच सड़क बिठाकर कराया योग



रेवांचल टाइम्स: कोरोना की चेन तोड़ने में आम लोग अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है, लेकिन फिर भी कुछ ऐसे युवा है, जो अत्यावश्यक सेवा में छूट का फायदा उठाकर लॉकडाउन का उल्लंघन करने से तौबा नहीं कर रहे है।

ऐसे युवाओं के लिए खरगोन पुलिस ने एक नायाब तरीका निकाला है, जिससे इन्हें आवश्यक समझाईश भी दी जा सके। सेहत भी हो और सुधार भी। रविवार को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए खरगोन पुलिस ने सुबह से ही अपनी गश्त प्रारंभ की थी।

शहर में जहां कहीं भी ऐसे बेवजह घुमने वाले नजर आएं, तो उनका हाथों-हाथ चालान भी बनाया। कोतवाली थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले ने बताया कि कई तरह की कोशिशें करने के बाद भी जब युवा बाज नहीं आ रहे है, तो क्यों न उन्हें सेहत से जोड़कर सुधार करने की दिशा में पहल करें? इसके लिए टीआईटी परिसर स्थित क्षेत्र में अस्थायी लॉकडाउन उल्लंघन योग कैंप बनाया गया, जहां लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले युवाओं को लाकर 20 मिनट योग कराया गया और आगे भी सेहत बनाने के लिए योग करने की सलाह दी गई।

श्री वास्कले ने बताया कि बीते रविवार को दोपहर 4 बजे तक 40 युवाओं को योग कराया और 130 लोगों के चालान भी बनाए गए। इस दौरान तहसीलदार आरसी खतेडिया व पुलिस अमला उपस्थित रहा।

No comments:

Post a Comment