मण्डला 13 मई 2021कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार जिले में कोरोना संक्रमित ग्राम पंचायतों के भ्रमण के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सभी नोडल अधिकारी ग्राम पंचायतों में जाकर जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेशों एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की मैदानी हकीकत जानेंगे। कलेक्टर ने बताया कि नियुक्त सभी नोडल अधिकारी किल कोरोना सर्वे का औचक निरीक्षण करेंगे। इसी प्रकार पंचायत स्तर पर कोरोना कर्फ्यू के प्रभावी क्रियान्वयन की स्थिति की निगरानी भी की जाएगी। नोडल अधिकारी ग्राम पंचायतों में कोरोना संक्रमण की दर की समीक्षा भी करेंगे। इसी प्रकार कोविड वैक्सीनेशन के लिए ग्राम स्तर पर संचालित जनजागरूकता अभियान के बारे में चर्चा करेंगे। विकासखण्ड मवई के लिए कार्यपालन यंत्री आरईएस मनोज धुर्वे तथा डीडीए एसएस मरावी, बिछिया के लिए एआरसीएस राजेश उईके तथा ईईपीएचई एएस कुशरे, घुघरी के लिए ईईएमपीईबी शरद बिसेन तथा ईईआरईएस श्री आर्मो नियुक्त किए गए हैं।
इसी प्रकार मोहगांव विकासखण्ड के लिए जिला श्रम अधिकारी जितेन्द्र मेश्राम, जीएमसीसीबी श्री धनवाल, नैनपुर के लिए ईईडब्ल्यूआरडी व्हीके सिंह तथा डीपीसी हिरेन्द्र वर्मा, निवास के लिए जिला रेशम अधिकारी श्री द्विवेदी तथा जिला उद्यानिकी अधिकारी श्री शरणागत, बीजाडांडी के लिए डीपीओ श्वेता जाधव तथा जिला शिक्षा कार्यालय से मुकेश पांडे, नारायणगंज के लिए ईईपीडब्ल्यूडी शारदा ठाकुर तथा अधीक्षक भू-अभिलेख राकेश खम्परिया एवं मंडला के लिए एसीईओ एसएस मरावी तथा उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. मेहरा नियुक्त किए गए हैं।


No comments:
Post a Comment