मण्डला 13 मई 2021कलेक्टर हर्षिका सिंह ने सभी एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ जनपद, सीएमएचओ, बीएमओ तथा सीएमओ नगरपालिका को जिले के पीएचसी एवं एसएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन एवं किल कोरोना सर्वे की समीक्षा के निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी निर्देशों में कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना इस समय की प्राथमिक आवश्यकता है। अतः मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिले के सभी बी0एम0ओ से सामंजस्य स्थापित कर सभी विकासखण्डों में स्वीकृत सभी पीएचसी एवं एसएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारू संचालन हेतु कार्ययोजना बनाकर आगामी 48 घंटों में सभी सेंटरों को प्रारंभ कराएं एवं उक्त संबंध में आवश्यक मानव संसाधन एवं दवाईयों आदि की आवश्यक आपूर्ति ब्लॉक एवं जिला स्तर में उपलब्ध संसाधन से कराना सुनिश्चित करें। 15 मई 2021 को सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्रों में समीक्षा करें कि सभी पीएचसी एवं एसएचसी फंक्शनल किए जा चुके हैं अथवा नहीं साथ ही इन सेंटरों में आवश्यक मानव संसाधन एवं दवाईयों आदि की आवश्यक आपूर्ति करा दी गई है अथवा नहीं। इस हेतु संबंधित क्षेत्र की पंचायत एवं ग्राम स्तरीय कोरोना काइसेस टीम का आवश्यकतानुसार सहयोग भी लिया जा सकता है।
सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी, तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सीडीपीओं एवं बी0एम0ओ आपस में सामंजस्य स्थापित कर यह सुनिश्चित करेंगे कि किल कोरोना अभियान के अन्तर्गत सुपरवाईजर की टीम की मांग अनुसार दवाईयों की किट तैयार कर चलित औषधी वाहनों के माध्यम से वितरण सुनिश्चित किया जाये। उक्त संबंध में वितरण किये जा रहे दवाईयों का रिकार्ड भी संधारित किया जाना आवश्यक होगा जिसकी जानकारी प्रतिदिन सायं को जिला अधिकारियों के वाट्सऐप ग्रुप पर शेयर किया जाना अनिवार्य रहेगा। उक्त रिपोर्ट में विभिन्न दलों के द्वारा किए जा रहे सर्वे का विवरण, संदिग्ध मरीजों की पहचान, दवाईयों का वितरण तथा संदिग्ध मरीजों के बीच किए गए कोरोना टेस्ट का विवरण दिया जाना आवश्यक होगा। सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत यह सुनिश्चित करें कि पूर्व में प्रसारित आदेश अनुसार पंचायत एवं ग्राम स्तरीय काइसेस मैनेजमेंट समिति को गठित कर प्रथम बैठक भी ली जा चुकी होगी। इन गठित समितियों के सहयोग से पंचायतों एवं ग्रामों में कोविड संक्रमण की चैन को तोड़ने हेतु प्रभावी कार्यवाही भी की जाये।

No comments:
Post a Comment