मण्डला 12 मई 2021
जिले में आगामी पर्व त्यौहार के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीएम मीना मसराम, एडिशनल एसपी श्री कंवर, एसडीओपी मंडला अश्विनी कुमार, एसडीएम मंडला पुष्पेन्द्र अहके, प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी पर्व त्यौहार अपने-अपने घरों में मनाए जाएंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि ईद के मद्देनजर 5 लोग नमाज अदा कर सकेंगे। इसी प्रकार आगामी पर्व त्यौहार अपने घरों में मनाया जाएगा।




No comments:
Post a Comment