BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर ने की किल कोरोना अभियान और दवाई वितरण की समीक्षा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, May 12, 2021

कलेक्टर ने की किल कोरोना अभियान और दवाई वितरण की समीक्षा



मण्डला 12 मई 2021

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में संचालित किल कोरोना अभियान की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक गाँव एवं क्षेत्र में किल कोरोना अभियान का सघन रूप से संचालन सुनिश्चित किया जाए। इस अभियान में सर्वे दल प्रत्येक घर तक पहुंच बनाते हुए आमजनों की स्वास्थ्य जांच करें, संदिग्ध की पहचान करें एवं तत्काल दवाई वितरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि किल कोरोना अभियान में मिलने वाले संदिग्धों को दवाई वितरण के साथ तत्काल स्वास्थ्य लाभ के लिए संबंधित क्षेत्रों के कोविड केयर सेंटर में भर्ती करायें। कलेक्टर ने किल कोरोना अभियान की अनुविभागवार समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि किल कोरोना सर्वे में स्वास्थ्य जांच एवं दवाई वितरण गंभीरतापूर्वक संचालित करें एवं अभियान की लगातार मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने सीईओ जनपद एवं बीएमओ को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र में ग्रामीण समितियों को भी किल कोरोना अभियान की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपे। प्रत्येक घर तक सर्वे दल की पहुंच सुनिश्चित करें। उन्होंने किल कोरोना अभियान पर चर्चा करते हुए कहा कि इसे कोरोना नियंत्रण के लिए अधिक उपयोगी बनाए। श्रीमती सिंह ने शहरी क्षेत्रों में किल कोरोना अभियान को अति गंभीरता से संचालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने अर्बन मंडला एवं बम्हनी में किल कोरोना अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी ब्लॉकों में दवाई की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित करें। सर्वे दल के पास स्वास्थ्य जांच उपकरण के अलावा पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध हो जिसका नियमित रूप से वितरण किया जा सके। कलेक्टर ने कहा कि पीएचसी स्तर पर भी दवाई पहुंचाकर दवाई वितरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने सीएमएचओ से किल कोरोना अभियान के तहत अब तक किए गए सर्वे कार्य की विस्तृत एवं आंकड़ेवार जानकारी ली। श्रीमती सिंह ने सभी सीईओ जनपद को किल कोरोना सर्वे का औचक निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए।



वैक्सीनेशन के लिए जागरूकता अभियान चलाएं



कलेक्टर हर्षिका सिंह ने सभी एसडीएम, सीईओ जनपद एवं बीएमओ को निर्देशित किया कि कोविड टीकाकरण के लिए अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम संचालित करें। उन्होंने कहा कि कलापथक दल के माध्यम से भी कोविड टीकाकरण के महत्व के बारे में स्थानीय लोगों को जागरूकता संदेश प्रसारित करें। कोविड टीकाकरण से जुड़ी भ्रांतियों को मैदानी अमला दूर करते हुए ग्रामीणों को कोविड टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करें। कलेक्टर ने कहा कि जिन व्यक्तियों ने कोविड का प्रथम टीका लगवा लिया है उन्हें अब सेकंड डोज के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि दूरस्थ पंचायतों में भी कोरोना जांच सुनिश्चित किया जाए, इसके लिए मोबाइल टेस्टिंग वेन के माध्यम से टेस्टिंग संपन्न कराएं। कलेक्टर ने कहा कि दूरस्थ बैगा टोला एवं वन ग्रामों में भी कोरोना जांच सुनिश्चित हो।



आयुष्मान कार्ड धारियों को निःशुल्क इलाज मुहैया कराएं





कलेक्टर हर्षिका सिंह सभी सीईओ जनपद एवं बीएमओ को निर्देशित किया कि शासन के निर्देशानुसार कोविड के इलाज के लिए अब आयुष्मान कार्डधारी एवं पात्र लाभ ले सकते हैं। उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों को अनिवार्यतः निःशुल्क कोविड उपचार मुहैया कराएं। यदि मरीजों को निजी अस्पतालों को रेफर किया जाता है तो गंभीरता से उन प्रकरणों को फॉलो करें एवं संबंधितो को लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें।

No comments:

Post a Comment