रेवांचल टाइम्स :- नैनपुर नगर से लगे ग्राम निवारी एवं मक्के ग्राम के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में विद्युत विभाग पहुंच कर विद्युत विभाग के जे.ई.आशीष मौर्य को शिकायत आवेदन सौंपकर बिजली समस्याओं के समाधान की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि लाइनमैन की कमी के कारण एवं ट्रांसफार्मर की खराबी के चलते गांव में लगभग 1 सप्ताह से बिजली की कटौती लंबे समय तक की जा रही है। एवं कुछ जगह बिजली के तार टूट गए हैं, और बिजली लाइन के तार सड़कों पर टूटे पड़े हैं।
जिससे जनहानि होने का खतरा बन रहा है।
अवगत है कि इस समय गर्मी का मौसम है, एवं बिजली की कटौती होने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का दंश झेलना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि,
लंबे समय से गांव में लाइट की कटौती हो रही है। जिससे ग्रामवासी अधिक परेशान हैं। एवं गांव में आटा चक्की सुचारू रूप से संचालित न होने की वजह से लोग खाद्य सामग्री में उपयोग आने वाला गेहूं भी नहीं पिसवा पा रहे हैं। लेकिन विद्युत विभाग में बार-बार शिकायत करने के बाद भी केवल आश्वासन ही मिल रहा है। एवं विद्युत विभाग अधिकारी गैर जिम्मेदाराना जवाब दे रहे हैं।
इस समस्या के समाधान के लिए आज ग्रामवासी एकत्र होकर विद्युत विभाग पहुंचे और सभी ने अपनी बातें रखी और निवेदन किया कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए अन्यथा वह परिवार सहित विद्युत विभाग के सामने सड़क पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
इस पर विद्युत विभाग के जे ई आशीष मौर्य का कहना है कि,
"कर्मचारियों की कमी के कारण लाइनमैन पर हर समय कार्य का अतिरिक्त बोझ रहता है, एवं हमारे पास इस समय कर्मचारियों की अधिक कमी है हमारे लगभग 5 कर्मचारी संक्रमण से जूझ रहे हैं हमने नए ट्रांसफार्मर का आर्डर किया है। जोकि जबलपुर से एक-दो दिन में आ जाएंगे तथा हमारे द्वारा गांव में ग्राम वासियों की सुविधा के लिए नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे जिसके लिए आशीष मौर्य ने ग्राम वासियों से 2 दिन का समय मांगा है।"
ग्राम वासियों के घरों में बिजली नहीं होने से ये लोग चिमनी, कैंडल और लालटेन के सहारे अपना गुजारा कर रहे हैं. निवारी जनपद सदस्य मन्नू ठाकुर एवं ग्राम वासियों द्वारा मांग करते हुए कहा कि इस गंभीर समस्या को लेकर विद्युत विभाग के मुख्य अधिकारी को भी लिखित आवेदन के तहत सूचित कर दिया गया है, इसके बावजूद भी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जाता है, तो 2 दिनों के बाद वे लोग विद्युत विभाग के सामने सड़क पर धरना करने के लिए बाध्य होगे.
परंतु इसी प्रकार कर्मचारियों की कमी रही तो भविष्य में ऐसी दुर्घटना का पुनरावर्तन होता रहेगा। इस मौके पर निवारी ग्राम पंचायत के सदस्य मन्नु ठाकुर ग्राम वासियों की समस्या को लेकर स्वयं वहां उपस्थित रहे एवं साथ में नितेश झरिया और अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।
नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment