BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अनोखा विवाह : जमीन पर था लॉकडाउन तो कपल ने आसमान में रचाई शादी, देखें कैसे हुआ यह विवाह - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 24, 2021

अनोखा विवाह : जमीन पर था लॉकडाउन तो कपल ने आसमान में रचाई शादी, देखें कैसे हुआ यह विवाह



देश के कई राज्यों में लॉकडाउन लगा हुआ है जिससे लोगों बहुत-सी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।लोगों के सभी जरूरी काम होल्ड पर तले गए हैं, फिर चाहे वो बिजनस हो, नौकरी हो या फिर शादियां। लेकिन एक कपल ने लॉकडाउन को अपनी शादी के बीच नहीं आने दिया। कोरोना प्रतिबंधों को देखते हुए कपल ने धरती छोड़कर आसमान में शादी रचाई।


यह एक अनोखी शादी थी जो तमिलनाडु के मदुरै में हुई। कपल ने रिश्तेदारों के साथ विमान में ही शादी रचा डाली।

तमिलनाडु में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए सीएम स्टालिन ने 24 मई से 31 तक 7 दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है।
मदुरै के रहने वाले राकेश और दीक्षा ने ए चार्ट्ड हवाई जहाज के अंदर अपनी शादी कराई। इन्होंने एक विमान किराए पर लिया और 130 रिश्तेदारों के साथ आसमान में शादी की। यह शादी दो दिन पहले हुई। बता दें कि जैसे ही राज्य में एक दिन की छूट की घोषणा हुई उन्होंने अपनी शादी करने की योजना बना ली।

कपल यह भी दावा किया है कि सभी 130 यात्री उनके रिश्तेदार थे और सभी ने आरटी-पीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट जमा कराई थी। इसके बाद ही इन्हें विमान में चढ़ाया गया था।

No comments:

Post a Comment