रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बाहुल्य एवं वनांचल क्षेत्र मवई मैं आज दिनांक 12 - 5 - 2021 दिवस बुधवार से तेंदूपत्ता संग्रहण की शुरुआत की गई ।वन परीक्षेत्र कार्यालय मवई उपवन पाल मरावी जी से प्राप्त जानकारी के आधार पर वन परीक्षेत्र अंतर्गत कुल 23 संग्रहण केंद्र खोले गए हैं ''जिनमें आज से तेंदूपत्ता खरीदी का कार्य चालू हो चुका है ।
वन मंडल अधिकारी वन मंडल मंडला द्वारा कोरोना संकटकाल को देखते हुए संग्रहण केंद्रों में भी कोरोना प्रोटोकाल का पालन अनिवार्य बताया गया है ।संग्रहण केंद्र मवई के मुंशी राजेंद्र राय से मिली जानकारी अनुसार तेंदूपत्ता मजदूरी भुगतान प्रति सप्ताह किए जाने की बात कही गई ।
वर्तमान में मवई संग्रहण केंद्र में 180 तेंदूपत्ता कार्ड धारी हैं |जिन से खरीदी का कार्य कर उनके कार्ड में अंकित किया जा रहा है ।तेंदूपत्ता मजदूरी दर पूछे जाने पर पूर्व वर्ष के अनुसार ₹250 / -प्रति सैकड़ा बताया गया |


No comments:
Post a Comment