BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
समनापुर वन परीक्षेत्र अंतर्गत ग्राम किकरझर जंगल में चल रही अंधाधुंध पेड़ों की कटाई जिम्मेदार बने मूर्ख दर्शक... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 31, 2021

समनापुर वन परीक्षेत्र अंतर्गत ग्राम किकरझर जंगल में चल रही अंधाधुंध पेड़ों की कटाई जिम्मेदार बने मूर्ख दर्शक...





रेवांचल टाइम्स :- डिंडोरी जिले के समनापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम किकरझर मैं वनों की अवैध रूप से धड़ल्ले से चल रही कटाई फिर भी जिम्मेदार बने मूर्ख दर्शक बन देख रहे तमाशा साथ  ही ग्रामीणों का कहना है कि यहां लगभग 1 महीने से लगातार वनों की अवैध रूप से कटाई की जा रही है जिसकी शिकायत हमने कई बार उच्च अधिकारी और बीट गार्ड को दी गई है लेकिन ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि हमारी शिकायत एवं जानकारी देने के बावजूद समनापुर वन परिक्षेत्र में पदस्थ कर्मचारियों द्वारा कहा जाता है कि हम कुछ ही देर में पहुंच रहे हैं लेकिन सुबह से शाम हो जाती हैं लेकिन एक भी अधिकारी और कर्मचारी जंगल की देखरेख करने नहीं पहुंचते आखिर क्या वजह है यहां तो समझ से परे है आखिर क्या करें गांधीजी के आगे तो सभी नतमस्तक हो जाते हैं साथ ही ग्रामीणों का आरोप है कि फॉरेस्ट गार्ड के मिलीभगत से लोग महीनों से अवैध कटाई कर सरई की लकड़ी घर में ले जा रहे हैं जिसकी शिकायत रेंजर और किकरझर बीट के अधिकारियों से की गई है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है और वन परिक्षेत्र के अधिकारी अपनी मस्ती में मदमस्त हैं और लगातार कटाई जारी है अगर देखा जाए तो फॉरेस्ट ऑफिस के पीछे ही कुछ दूर में ही कटाई की जाती है और वही से लकड़ी ढोया जाता है यह नजारा बीट गार्ड और कुछ कर्मचारियों ने भी देखा है लेकिन अधिकारियों द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही ना करना यह तो अपने आप में एक अहम सवाल है आखिरकार क्या करें गांधीजी के आगे तो सभी नतमस्तक हो जाते हैं आखिर यूं ही कब तक जंगलों में अवैध कटाई चलती रहेगी और हमारे अधिकारी मूकदर्शक बने रहेंगे वनों की कटाई के संबंध में जब बीट गार्ड पहलाद बनवासी से बात की गई तो उन्होंने कहा यहां जंगल मेरे प्रभार में नहीं आता और बाद में बताया वनों की कटाई के संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है फिर बताया कि गांव के ग्रामीणों द्वारा अपने निस्तार के लिए लेकर जाते हैं क्या जिम्मेदार पद में पदस्थ कर्मचारी को ऐसा जवाब देना उचित था यहां तो अपने आप में एक अहम सवाल खड़ा करता है आखिर जिले में वनों की अंधाधुंध कटाई कब तक चलती रहेगी




रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

No comments:

Post a Comment